पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।
प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें
19-May-2025
इसका अर्थ है किसी कंपनी या उद्योग द्वारा अपनी पर्यावरणीय छवि को बेहतर बनाने के लिए गलत या भ्रामक तरीके से स्वयं को प्रस्तुत किया जाना, खासकर जल निकायों या समुद्री संसाधनों से संबंधित मामलों में। यह एक विपणन रणनीति है जो उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाती है कि वे टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल हैं जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है।
17-May-2025
ऑरेंज इकोनॉमी उस आर्थिक क्षेत्र को दर्शाता है जो संस्कृति, कला, रचनात्मकता एवं बौद्धिक संपदा पर आधारित होता है। इसे क्रिएटिव इकोनॉमी भी कहते हैं। इसमें मुख्यतः सांस्कृतिक मूल्यों, रचनात्मक अभिव्यक्तियों, कलात्मक सेवाओं तथा उत्पादों व बौद्धिक संपदा के निर्माण, उत्पादन एवं वितरण से जुड़ी आर्थिक गतिविधियाँ शामिल होती हैं।
16-May-2025
मिलिंग आउटटर्न रेशियो वह अनुपात है, जो यह दर्शाता है कि धान से कितनी मात्रा में चावल प्राप्त होता है। इसे प्रतिशत में मापा जाता है। सामान्यतः यह अनुपात भारत में 65-70% के बीच होता है, अर्थात 100 किलोग्राम धान से लगभग 65-70 किलोग्राम चावल निकलता है। यह अनुपात धान की किस्म, मिलिंग तकनीक और नमी की मात्रा पर निर्भर करता है।
15-May-2025
डीएक्सटिंक्शन या पुनर्जीवन वह वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें पहले विलुप्त हो चुकी प्रजातियों को फिर से जीवित करने का प्रयास किया जाता है। यह क्लोनिंग, आनुवंशिकी और जीन संपादन जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित है। इसका उद्देश्य न केवल प्रजातियों को वापस लाना है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में उनका सही स्थान भी पुनः स्थापित करना है।
14-May-2025
ताज ट्रेपेजियम ज़ोन (TTZ) उत्तर भारत में स्थित एक विशेष पर्यावरणीय सुरक्षा क्षेत्र है, जो लगभग 10,400 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस एवं एटा ज़िलों तथा राजस्थान के भरतपुर जिले में विस्तृत है। इसमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे विश्व धरोहर स्थल शामिल हैं। इस क्षेत्र को वायु प्रदूषण से संरक्षित रखने हेतु सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर औद्योगिक गतिविधियों और प्रदूषणकारी वाहनों पर नियंत्रण लगाया गया है।
13-May-2025
प्रीडेटरी प्राइसिंग वह रणनीति है, जिसमें बड़ी कंपनियाँ जानबूझकर अपने उत्पादों की कीमत लागत से भी कम रखती हैं ताकि छोटी प्रतिस्पर्धी कंपनियाँ नुकसान के कारण बाजार से बाहर हो जाएं। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धा खत्म कर बाजार में एकाधिकार स्थापित करना होता है। जब प्रतिस्पर्धी हट जाते हैं, तब वह कंपनी कीमतें बढ़ाकर भारी मुनाफा कमाती है। भारत में यह व्यवहार प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत गैरकानूनी माना जाता है।
12-May-2025
यह एक विशेष बीमा प्रणाली है, जिसमें क्षति के आकलन की बजाय पूर्व निर्धारित मापदंडों (जैसे वर्षा की मात्रा, भूकंप की तीव्रता) के आधार पर मुआवजा दिया जाता है। यह मॉडल भुगतान प्रक्रिया को तेज बनाता है और प्राकृतिक आपदाओं व जलवायु जोखिमों जैसी स्थितियों में विशेष रूप से प्रभावी होता है। इसके माध्यम से प्रशासनिक लागत में कमी आती है और लाभार्थियों को त्वरित सहायता मिलती है।
10-May-2025
इलेक्ट्रोकाइनेटिक माइनिंग एक पर्यावरण-अनुकूल तकनीक है, जिसमें विद्युत प्रवाह का उपयोग करके धातु आयनों को मिट्टी या चट्टान से बाहर निकाला जाता है। इसमें दो इलेक्ट्रोड (एक सकारात्मक और एक नकारात्मक) डालकर विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, जिससे धातु कण एक दिशा में खिसकते हैं और फिर उन्हें निकाला जाता है। यह तकनीक पारंपरिक खनन विधियों की तुलना में कम प्रदूषणकारी और ऊर्जा-कुशल है।
09-May-2025
एब्रोसेक्सुएलिटी अपेक्षाकृत एक नई एवं अल्प ज्ञात यौन पहचान का वर्णन करता है। यह किसी व्यक्ति के जीवन भर यौन या रोमांटिक आकर्षण के स्तर में उतार-चढ़ाव के अनुभव को संदर्भित करता है। एब्रोसेक्सुअल व्यक्तियों के लिए, विभिन्न लिंगों के प्रति उनका यौन आकर्षण समय के साथ बदल सकता है। वस्तुतः कभी-कभी वे एक लिंग के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं, जबकि अन्य समय में उन्हें बहुत कम या बिलकुल भी आकर्षण का अनुभव नहीं हो सकता है।
08-May-2025
'अडप्टिव डिफेंस' एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जिसमें किसी देश की सैन्य एवं रक्षा प्रणाली उभरते खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए निरंतर विकसित होती है। अडप्टिव डिफेंस में केवल जो हुआ है उसका जवाब देना नहीं है, बल्कि जो हो सकता है उसका पूर्वानुमान लगाना और उसके लिए सक्रिय रूप से तैयारी करना शामिल है।
Our support team will be happy to assist you!
call us