New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

वज्र मुष्टि कलागा (Vajra Mushti Kalaga)

  • 31st October, 2023
प्रारंभिक परीक्षा वज्र मुष्टि कलगा (Vajra Mushti Kalaga)
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ 

वज्र मुष्टि कलागापारंपरिक कुश्ती से अलग कुश्ती का ही एक रूप है। इसमें दो जेटी एक-दूसरे के सिर पर नक्कलडस्टर से वार करते हैं,जो भी पहले अपने प्रतिद्वंद्वी के सिर से खून निकालता है उसे विजेता घोषित किया जाता है।

Vajra-Mushti-Kalaga

प्रमुख बिंदु 

  • यह एक भारतीय मार्शल आर्ट है जिसमें कुश्ती और प्रहार जैसी हाथ से लड़ने की विभिन्न तकनीकें शामिल हैं।
  • वज्र मुष्टि, जिसका शाब्दिक अर्थ है वज्र मुट्ठी, एक छोटे धातु का हथियार नक्कलडस्टर का उपयोग किया जाता है।
  • नक्कलडस्टर (knuckleduster), जिसे वज्र मुष्टि के नाम से भी जाना जाता है, आमतौर पर जानवरों के सींगों से बना होता है।
  • इस भारतीय मार्शल आर्ट का मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंद्वी को बेअसर करना और उसके हथियार का मुकाबला करना है।
  • वज्र मुष्टि कलागा में लड़ाई वास्तविक होती है।
  • दो प्रतिभागियों, जिन्हें जेट्टी कहा जाता है, का उद्देश्य नक्कलडस्टर का उपयोग करके एक-दूसरे के सिर से खून निकालना है। इसमें रेफरी रक्त की पहली बूंद को देखकर लड़ाई रोक देता है।
  • कुश्ती का यह रूप विजयनगर शासकों के काल में लोकप्रिय था, जिन्होंने 14वीं और 17वीं शताब्दी के बीच शासन किया था।
  • यह परंपरा 1610 में वाडियार राजवंश (मैसूर साम्राज्य) से चली आ रही है।
  • अब यह केवल दशहरा के अवसर पर ही आयोजित होता है।
  • वज्र मुष्टि कलागा का पहला साहित्यिक उल्लेख चालुक्य राजा सोमेश्वर तृतीय (1124-1138) केमानसोल्लास’ से मिलता है।
  • ज्येष्ठी मल्ल या ज्येष्ठी कबीले के लड़ाके आज भी इस कला का अभ्यास करते हैं।
  • ये कबीले गुजरात, मैसूर, हैदराबाद और राजस्थान में रहते हैं।
  • फ़र्नाओ नुनिज़ (1535-37) जैसे मध्यकालीन पुर्तगाली यात्रियों ने विजयनगर साम्राज्य में नवरात्रि उत्सव के दौरान इस कुश्ती का वर्णन किया है। 

विजयनगर साम्राज्य 

Vijayanagara-Empire

  • विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ई. में हरिहर और बुक्का द्वारा की गई थी।
  • इसकी राजधानी विजयनगर के नाम पर रखा गया था, जिसका अर्थ ‘विजय का शहर’ है। इस शहर के खंडहर आधुनिक हम्पी में स्थित हैं।
  • साम्राज्य पर क्रमिक रूप से चार महत्वपूर्ण राजवंशों संगम वंश (1336-1485 ई), सालुव वंश (1485-1505),तुलुव वंश (1505-1570) और अरविदु वंश (1570-1649) का शासन था।
  • कृष्णदेवराय को विजयनगर साम्राज्य का महान सम्राट माना जाता है।
  • हिंदू साम्राज्य होने के बावजूद यह धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता था।
  • इस साम्राज्य में तेलुगू, कन्नड़ और संस्कृत  साहित्य का विकास हुआ।
  • इस साम्राज्य की वास्तुकला में एक विशिष्ट शैली थी जिसे विजयनगर वास्तुकला शैली के नाम से जाना जाता है। इसमें हम्पी के प्रतिष्ठित गोपुरम और स्तंभ प्रमुख हैं।
  • साम्राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित थी। लेकिन व्यापार भी महत्वपूर्ण था। वे अरब जगत और पुर्तगाली व्यापारियों के साथ मसालों, वस्त्रों और खनिजों का व्यापार करते थे।
  • विजयनगर साम्राज्य में एक सुव्यवस्थित सैन्य संरचना थी, जिसमें पैदल सेना, तीरंदाज, घुड़सवार सेना और हाथी राज्य की सेना में थे।
  • 1565 ई. में तालीकोटा की लड़ाई में विनाशकारी हार के बाद विजयनगर साम्राज्य का पतन शुरू हो गया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. वज्र मुष्टि कलागापारंपरिक कुश्ती से अलग कुश्ती का ही एक रूप है। 
  2. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1346 ई. में हरिहर और बुक्का द्वारा की गई थी।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल कथन 1 

(b) केवल कथन 2 

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : वज्र मुष्टि कलागा क्या है ? पारंपरिक खेलों के भारतीय संस्कृति से लुप्त होने के कारणों की चर्चा कीजिए।

स्रोत: the hindu

Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR