New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

बेलुगा व्हेल (Beluga Whale)

  • 31st May, 2023
  • बेलुगा व्हेल बेहद मिलनसार स्तनधारी हैं जो समूह में ही शिकार और पलायन करती हैं। इनका उभरा हुआ सिर लचीला होता है जो आकार बदलने में सक्षम होता है।
  • विभिन्न प्रकार की आवाज़ निकालने में सक्षम होने के कारण इन्हें ‘समुद्र की कैनरी’ भी कहा जाता है। ये इनका उपयोग अपने समूह में संचार के लिये करती हैं।
  • बेलुगा विभिन्न प्रकार की मछली प्रजातियों के साथ ही झींगा, केकड़े और मोलस्क को आहार के रूप में ग्रहण करते हैं। आई.यू.सी.एन. की लाल सूची में इन्हें निकट संकटग्रस्त (NT) श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
  • रूस पर इस व्हेल प्रजाति के माध्यम से विभिन्न देशों में जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। नॉर्वे ने इसे ह्वाल्डिमिर नाम दिया है।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR