New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

क्रिप्टोकार्य मुथुवरियाना (Cryptocarya Muthuvariana)

  • 24th November, 2021
  • 'क्रिप्टोकार्य मुथुवरियाना' क्रिप्टोकार्या वर्ग की एक नई पादप प्रजाति है, जिसे इडुक्की ज़िले के एडमालक्कुडी वन क्षेत्र में खोजा गया है। इसका नाम इस क्षेत्र की मुथुवर जनजाति के सम्मान में रखा गया है, क्योंकि इसे मुथुवर समुदाय के निवास क्षेत्र के समीप ही खोजा गया था।
  • यह लॉरेसी परिवार से संबंधित है, जिसमें क्रिप्टोकार्य की 300 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं, जो दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मेडागास्कर, एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा ओशिनिया में व्यापक रूप से पाई जाती हैं। 'क्रिप्टोकार्य मुथुवरियाना' पौधे की मुख्य विशेषता इसकी कम चौड़ी पत्तियाँ होती हैं। इसकी लंबाई लगभग 10 से 15 मी. ही होती है।
  • केरल विश्वविद्यालय एवं जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बॉटेनिकल गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (JNTBGRI) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट की स्थानिक व संकटग्रस्त प्रजातियों पर सर्वेक्षण के दौरान इस नई प्रजाति की खोज की। पश्चिमी घाट क्रिप्टोकार्या जीनस की लगभग नौ प्रजातियों का घर है।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR