New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

विस्तारित वास्तविकता (Extended Reality)

  • 9th February, 2023
  • विस्तारित वास्तविकता (एक्स.आर.) कंप्यूटर प्रौद्योगिकी द्वारा विकसित वास्तविक एवं आभासी वातावरण के संयुक्त रूप तथा मानव-मशीन परस्पर क्रिया को संदर्भित करता है। यह पद आभासी वास्तविकता (वी.आर.), संवर्धित वास्तविकता (ए.आर.) व मिश्रित वास्तविकता (एम.आर.) आदि को कवर करता है।
  • इस तकनीक का उद्देश्य भौतिक दुनिया को डिजिटल ट्विन वर्ल्ड के साथ जोड़ना या प्रतिबिंबित करना है जो त्रि-आयामी छवियों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ संवाद करने में सक्षम है।
  • संवर्धित वास्तविकता के उपयोग का सबसे सामान्य उदाहरण पोकेमॉन-गो गेम है। फोटो फ़िल्टर इसका एक अन्य उदाहरण है, जो वास्तविक फोटो के स्थान पर किसी और के होने का भ्रम पैदा करता है।
  • इसरो तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (आई.एच.एस.पी.) में एक्स.आर. तथा अन्य प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग पर सहयोग करने के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इसका उपयोग कर आई.एच.एस.पी. कार्यक्रम के लिये प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित किया जाएगा।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR