New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

आई.एन.एस. वलसुरा (INS Valsura)

  • 26th March, 2022
  • ‘आई.एन.एस. वलसुरा’ गुजरात के जामनगर में स्थित नौसेना का प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है, जिसमें इलेक्ट्रिकल उपकरण एवं प्रौद्योगिकी स्कूल, सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग केंद्र आदि उपस्थित हैं।
  • इसे पहली बार वर्ष 1942 में कमीशन किया गया। कुछ समय पश्चात् यहाँ रॉयल इंडियन नेवी के टारपीडो स्कूल की स्थापना की गई, जिसमें अधिकारियों एवं पुरुषों को टारपीडो क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विद्युत क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जाता था।
  • आजादी के पश्चात् टारपीडो स्कूल को कोचीन में स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही इसके आकार में पुनः विस्तार करते हुए वर्ष 1948 में नेवल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की स्थापना की गई। 26 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर आई.एन.एस. वलसुरा कर दिया गया।
  • हाल ही में, देश के राष्ट्रपति ने शांति एवं युद्ध दोनों क्षेत्रों में राष्ट्र को दी गई असाधारण सेवा के सम्मान में आई.एन.एस. वलसुरा को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया। नौसेना, पहली भारतीय सशस्त्र सेना थी, जिसे वर्ष 1951 में डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा ‘प्रेसिडेंट कलर’ से सम्मानित किया गया था।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR