New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of United Nations Peacekeepers)

  • 30th May, 2020

प्रत्येक वर्ष 29 मई को 'अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस' मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन, वर्ष 1948 से अब तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति स्थापित करने के प्रयास में योगदान देने वाले सैन्य व असैन्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिये किया जाता है।

  • वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम है- शांति स्थापना में महिलाएँ : शांति की कुंजी (Women in Peacekeeping : A key to peace) है। यह थीम, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा द्वारा महिला, शांति एवं सुरक्षा के लिये अपनाए गए प्रस्ताव संख्या 1325 की 20वीं सालगिरह को इंगित करती है।
  • उल्लेखनीय है कि प्रथम संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशन (UN Peacekeeping Mission) की स्थापना 29 मई, 1948 को हुई थी। इस मिशन को इज़राइल व उसके अरब पड़ोसी देशों के बीच हुए युद्ध-विराम समझौते की निगरानी के लिये स्थापित किया गया था।
  • प्रथम मिशन की स्थापना से लेकर अब तक, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में 10 लाख से अधिक महिला एवं पुरुषों ने 72 शांति स्थापना अभियानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में, यू.एन. पीसकीपिंग द्वारा 13 अभियानों में 95,000 से अधिक सैन्य, पुलिस व असैन्य कर्मी तैनात किये हुए हैं।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR