रिलायंस कंपनी ने भारतीयों के लिये किफायती व्यक्तिगत जीनोमिक मानचित्रण (Personal Genome Mapping: PGM) किट पेश करने की घोषणा की है।
पी.जी.एम. रोगों के प्रति आनुवंशिक प्रवृत्ति को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर सकता है।
पायलट चरण में रिलायंस के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम किट की बिक्री की जाएगी। साथ ही घर पर एकत्र किये गए रक्त के नमूनों के माध्यम से इसके द्वारा जाँच की जाएगी।
किसी जीव के जीनोमिक अनुक्रम न्यूक्लियोटाइड्स से बने होते हैं। एक प्रजाति के भीतर अधिकांश न्यूक्लियोटाइड अनुक्रम समान होते हैं, लेकिन इनमें पाई जाने वाली भिन्नता ही जीनोमिक विविधता उत्पन्न करती है।