New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

टोमिस्टोमा (Tomistoma)

  • 23rd September, 2022
  • टोमिस्टोमा पतली-थूथन वाली मगरमच्छ की एक विशाल, संकोची और एकांतप्रिय प्रजाति है। मीठे पानी की यह प्रजाति खारे पानी के मगरमच्छ और स्याम देश के मगरमच्छ के साथ अपना निवास स्थान साझा करती है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम टोमिस्टोमा श्लेगेली (Tomistoma Schlegelii) हैं। आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में इसे संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है।
  • यह दक्षिण-पूर्व एशिया की मूल निवासी है जो बोर्नियो, मलेशिया प्रायद्वीप और सुमात्रा में पाई जाती है। यह अक्सर पीट दलदली वनों में पाई जाती है।
  • प्रायः यह अधिक मानव गतिविधि वाले क्षेत्रों को छोड़ देती है किंतु अधिकांश अध्ययनों के अनुसार इसके आवास क्षेत्रों में बढ़ती मानव गतिविधि के कारण यह आक्रामक हो सकती है।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR