जलवायवीय विशेषताओं की दृष्टि से विषुवतीय क्षेत्र में मृदा अत्यधिक उत्पादक व कृषि उत्पादन अधिक होना चाहिये तथा शीतोष्ण क्षेत्र में मृदा कम उत्पादक व कृषि उत्पादन कम होना चाहिए, परंतु वास्तविकता इसके ठीक विपरीत हैं। स्पष्ट कीजियें।
25-May-2020 | GS Paper - 3
स्वतंत्र भारत ने शासन की वेस्टमिंस्टर प्रणाली का एक संशोधित स्वरूप अपनाया। इस परिप्रेक्ष्य में भारत एवं ब्रिटेन की राजनीतिक व्यवस्था के मध्य समानता और विभेदों पर चर्चा कीजिये।
25-May-2020 | GS Paper - 2
एलोरा स्थित कैलाश मंदिर भारत में शैलकृत (Rock-cut) वास्तुकला की पराकाष्ठा का प्रतीक है। टिप्पणी कीजिये।
25-May-2020 | GS Paper - 1
एक सफल सिविल सेवक होने के लिये व्यक्तिगत हित और सार्वजनिक हित के मध्य संतुलन बनाना अत्यावश्यक है। सोदाहरण चर्चा करें।
23-May-2020 | GS Paper - 4
लोकतंत्र और लोक सेवाएँ एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, किंतु ये परिपूरक होंगे या विरोधाभासी, यह दोनों की परिपक्वता पर निर्भर करता हैं। विवेचना कीजिये।
23-May-2020 | GS Paper - 3
भारत की आर्थिक, भू-सामरिक तथा सुरक्षा अनिवार्यता के सम्बंध में आसियान के महत्त्व का परीक्षण कीजिये।
23-May-2020 | GS Paper - 2
ब्रिटिश साम्राज्य विस्तार के संदर्भ में, यह कहना कहाँ तक उचित है कि लॉर्ड डलहौज़ी का 'व्यपगत का सिद्धांत' (Doctrine of lapse) वेलेज़ली की 'सहायक संधि प्रणाली' का पूरक था। विवेचना कीजिये।
23-May-2020 | GS Paper - 1
सांस्कृतिक सापेक्षतावाद (Cultural Relativism) से आप क्या समझते हैं? सांस्कृतिक सापेक्षतावाद के कारण नैतिकता के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 4
उग्रवाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये एक गम्भीर चुनौती है। पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी गतिविधियों को कम करने के संदर्भ में बोडो समझौता कितना कारगर साबित हो सकता है? चर्चा कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 3
भारत में बच्चों के समक्ष असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारकों की चर्चा कीजिये। बाल संरक्षण एवं उनकी बेहतरी हेतु सरकार द्बारा किये गए प्रयासों का उल्लेख कीजिये।
22-May-2020 | GS Paper - 2
Our support team will be happy to assist you!
call us