New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

अभिवृत्ति एक महत्त्वपूर्ण घटक है, जो मानव के विकास में निवेश (इनपुट) का काम करता है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करें, जो एक लोक सेवक के लिये आवश्यक है?

21-Oct-2023 | GS Paper - 4

Solutions:

इस प्रश्न को खण्डों में बाँट लें-

  1. अभिवृत्ति 
  2. अभिवृत्ति की मानव विकास में भूमिका 
  3. अभिवृत्ति का विकास 
  4. लोक सेवक के लिए आवश्यक अभिवृत्ति का विकास  

भूमिका:

भूमिका में प्रश्न के सभी खंड सम्मिलित हों; जैसे- जगत के किसी भी भौतिक या मानसिक विषय के प्रति सकारात्मक एवं नकारात्मक रुझान को अभिवृत्ति कहते हैं, जिसका किसी व्यक्ति की सफलता में महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। बहुआयामी दृष्टिकोण के लिए लोक सेवक में संतुलित एवं सकारात्मक अभिवृत्ति आवश्यक होती है। 

मुख्य भाग:

  • अभिवृत्ति के संगठक तत्वों का उल्लेख करें-
    1. विषय से जुड़े विश्वास 
    2. विषय से जुड़ी भावनाएं 
    3. भावना के अनुरूप क्रिया 
  • संगठक तत्वों की पुष्टि के लिए संभाव्य/CAB model का उल्लेख करें
  • मानव के विकास में अभिवृत्ति की भूमिका पर कुछ बिंदु लिखें; जैसे-
    1. व्यक्ति अवांछित सूचनाओं से बचता है 
    2. समझ में स्पष्टता आती है 
    3. व्यक्तित्व में सुसंगति संभव होते है; आदि
  • अभिवृत्ति के विकास के निम्न कारकों का उल्लेख करें-
    1. सामाजिक कारक 
    2. साधनात्मक अनुबंध 
    3. अवलोकनात्मक अधिगम 
    4. सांस्कृतिक कारक आदि
  •  लोक सेवक के लिए आवश्यक अभिवृत्ति के विकास के निम्न तरीके हैं-
    1. अतिरिक्त सूचनाएं देकर 
    2. बाध्यकारी संपर्क से 
    3. भूमिका परिवर्तन से 
    4. अनुनयन (Persuasion) द्वारा; आदि 

निष्कर्ष:

वैयक्तिक एवं सामाजिक हित में अभिवृत्ति के महत्त्व पर जोर देते हुए प्रभावी निष्कर्ष लिखें; जैसे- लोकसेवक की लोकहित में अभिवृत्ति कल्याणकारी भारत के संवैधानिक आदर्शों को पूरा करने में सहायक होती है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR