New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. सकल स्थिर पूंजी निर्माण (Gross fixed capital formation)

29-May-2024

यह किसी अर्थव्यवस्था में स्थिर पूंजी के आकार में वृद्धि को संदर्भित करता है। यहाँ स्थिर पूंजी का तात्पर्य सड़क, इमारतें एवं मशीनरी जैसे बुनियादी ढांचे से है। इसके अंतर्गत सभी विनिर्माण इकाइयों में तैयार पूंजीगत वस्तुओं तथा विदेश से आयातित पूंजीगत वस्तुओं के मूल्य को भी शामिल किया जाता है। इस प्रकार इसमें सरकार एवं निजी क्षेत्र दोनों के पूंजीगत निवेश शामिल होते हैं।

2. साइलेंस पीरियड (Silence Period)

28-May-2024

भारत के निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान दिवस से 48 घंटे पहले तक का समय साइलेंस पीरियड के नाम से जाना जाता है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत, इस अवधि के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं होती है। यह पीरियड मतदान की समाप्ति के साथ समाप्त हो जाता है।

3. सिविल यूनियन (Civil Union)

27-May-2024

यह विवाह के समान कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त एक दर्जा है। यह दर्जा मुख्यतः उन क्षेत्रों/देशों में दिया जाता है, जहाँ समलैंगिक जोड़ों को विवाह करने के लिए पूर्ण कानूनी अनुमति नहीं मिली है। इस प्रकार यह समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं देने और पूर्ण मान्यता देने के बीच की स्थिति है।

4. इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर (Inverted Duty Structure)

24-May-2024

यह उस स्थिति को प्रदर्शित करता है, जिसमें तैयार उत्पाद की तुलना में उस उत्पाद से संबंधित कच्चे माल के आयात/खरीद पर अधिक प्रशुल्क/कर लगाया जा रहा हो। जैसे- सूती कपड़ों के आयात पर 10% और कॉटन के आयात पर 20% प्रशुल्क लगाया जाना। इस व्यवस्था में कच्चे माल के महंगे आयात के कारण उससे तैयार उत्पाद की कीमत तुलनात्मक रूप से बढ़ जाती है और घरेलू उद्योग हतोत्साहित होता है।

5. आर्कटिक एंप्लीफ़िकेशन (Arctic amplification)

23-May-2024

यह तापान्तर की घटना को संदर्भित करता है, जब पृथ्वी के वायुमंडल में परिवर्तन के कारण उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों की तुलना में उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के तापमान में अधिक अंतर उत्पन्न हो जाता है तो इसे ही आर्कटिक एंप्लीफ़िकेशन कहा जाता है। यह अंतर उत्तरी ध्रुव पर तुलनात्मक रूप से अधिक स्पष्ट होता है। इसे पृथ्वी के औसत तापमान परिवर्तन के संदर्भ में मापा जाता है।

6. ट्रॉपिकलाइजेशन (Tropicalisation)

22-May-2024

उष्णकटिबंधीय समुद्री प्रजातियों का विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर प्रवास करते हुए समशीतोष्ण क्षेत्र में विस्थापन ट्रॉपिकलाइजेशन कहलाता है। इसकी वजह से समशीतोष्ण क्षेत्र में प्रजातियों की संख्या अधिक होने से वहां की स्थानिक प्रजातियां कम हो रही हैं। इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ता समुद्री तापमान माना जा रहा है।

7. सुपर ब्लू मून (Super Blue Moon)

20-May-2024

यह तीन चंद्र घटनाओं पूर्णिमा, सुपर मून और ब्लू मून का संगम है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। सामान्यतः पूर्णिमा प्रत्येक माह में एक बार जरूर आती है। एक ही माह के भीतर पड़ने वाली दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। वहीं जब चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु (पेरीजी) से गुजर रहा होता है, तो उस समय होने वाली पूर्णिमा को सुपर मून कहते है।

8. लैसिटे का सिद्धांत (Principle of laïcité)

18-May-2024

यह धर्मनिरपेक्षता का फ्रांसीसी सिद्धांत है। इसमें लैसिटे शब्द राज्य एवं धर्म के औपचारिक अलगाव को संदर्भित करता है। यह सिद्धांत धार्मिक मूल्यों को सार्वजनिक क्षेत्र से पूरी तरह से हटाकर उनके स्थान पर स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को शामिल की बात करता है। इसका उद्देश्य धर्म को केवल निजी व्यवहार तक सीमित कर लोगों में सहिष्णुता विकसित करना है।

9. पृथ्वी का एल्बिडो (Albedo of Earth)

17-May-2024

सूर्य विकिरण का कुछ अंश वायुमंडल से गुज़रते हुए परावर्तित, प्रकीर्णित एवं अवशोषित हो जाता है। इसका शेष भाग ही पृथ्वी की सतह तक पहुँचता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी 100 इकाई में से 35 इकाइयाँ पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पहले ही अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाती है। सौर विकिरण की इस परावर्तित मात्रा को ही पृथ्वी का एल्बिडो कहते हैं।

10. अत्यांतिक वीटो (Absolute Veto)

16-May-2024

इसका संबंध राष्ट्रपति की उस शक्ति से है, जिसमें वह संसद द्वारा पारित किसी विधेयक को अपने पास सुरक्षित रख लेता है और यह विधेयक अधिनियम नहीं बन पाता है। सामान्यतः यह वीटो दो मामलों में प्रयोग किया जाता है; पहला, संसद के गैर-सरकारी सदस्यों (जो मंत्री न हो ) के विधेयक के संबंध में और दूसरा, सरकारी विधेयक के संबंध में जिस पर राष्ट्रपति की अनुमति शेष हो और मंत्रिमंडल त्यागपत्र दे दे और नया मंत्रिमंडल, राष्ट्रपति को ऐसे विधेयक पर अपनी सहमति न देने की सलाह दे।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR