New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. क्लोनिंग (Cloning)

07-Feb-2024

इस प्रक्रिया में एकमात्र जनक (माता अथवा पिता) से अलैंगिक विधि द्वारा एक जीव से दूसरा जीव विकसित किया जाता है, जिसे क्लोन कहते हैं। यह अपने जनक से शारीरिक और आनुवंशिक रूप से पूर्णत: समरूप होता है।

2. न्यायिक सक्रियता (Judicial Activism)

06-Feb-2024

न्यायिक सक्रियता न्यायिक समीक्षा का ही एक रूप है, जिसमें न्यायाधीश न केवल विधि-विधानों की रक्षा करते हैं, उन्हें कायम रखते हैं या संवैधानिक प्रावधानों के तहत अवैध घोषित करते हैं बल्कि इस प्रक्रिया में अपनी नीतिगत प्राथमिकताओं को भी प्रश्रय देते हैं। यानी न्यायाधीश विधि-निर्माण की प्रक्रिया में भागीदारी करने लगते हैं।

3. प्रतिस्पर्धी बहिष्करण सिद्धांत

05-Feb-2024

इस सिद्धांत के अनुसार, समान संसाधनों के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली दो निकट संबंधी प्रजातियां लम्बे समय तक सह-अस्तित्व में नहीं रह सकती हैं। प्रभावी प्रजाति द्वारा  प्रतिस्पर्धात्मक रूप से कमजोर प्रजाति को अंततः समाप्त कर दिया जाएगा। यह सिद्धांत रूसी पारिस्थितिकीविज्ञानी जी.एफ. गॉज़ द्वारा दिया गया था।

4. वैगल डांस (Waggle Dance)

04-Feb-2024

इस नृत्य के माध्यम से भोजन खोजने वाली मधुमक्खिययां अपने छत्ते की साथी मधुमक्खियों को संसाधनों (भोजन आदि) के स्थान, दिशा, दूरी, गुणवत्ता आदि के बारे में सूचना देती हैं। यह मधुमक्खियों में आपसी संचार की एक विधि है।

5. कोशिका संवर्धन (Cell culture)

03-Feb-2024

यह एक प्रकार की जैव प्रौद्योगिकी तकनीक है, जिसमें जीव कोशिकाओं को अनुकूल वातावरण में कृत्रिम रूप से विकसित किया जाता है। इसका प्रयोग कैंसर अनुसंधान, टीका उत्पादन, जीन थेरेपी आदि में किया जा रहा है।

6. जियो-टैगिंग (Geo-Tagging) 

02-Feb-2024

किसी फोटो, वीडियो आदि की फाइल के साथ उसकी भौगोलिक स्थिति की सूचनाओं को संलग्न करना ‘जियो टैगिंग’ कहलाता है। इसका उपयोग भू-स्वामित्व और भौगोलिक कार्य स्थितियों आदि की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों की इसके माध्यम से निगरानी की जा रही है।

7. एल्पेंग्लो (Alpenglo)

01-Feb-2024

यह एक प्राकृतिक घटना है। इसमें सूर्य के उदय या अस्त होने के दौरान जब पर्वतीय ढलानों पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो सूर्य की किरणों के कोण और वायुमंडलीय स्थितियों (बादल, आर्द्रता और कण आदि) के कारण पर ये ढलानें गुलाबी, लाल या नारंगी रंग में बदल जाती हैं।

8. मेलानिस्टिक जीव (Melanistic Animals)

31-Jan-2024

मेलानिज्म का अर्थ है ‘काला रंग’ होता है, जब मेलेनिन नामक वर्णक या आनुवंशिक उत्परिवर्तन (Genetic Mutation) के कारण जीव-जंतुओं की त्वचा, पंख या बालों का रंग गहरा काला हो जाता है, उन्हें मेलानिस्टिक जीव कहा जाता है। उदाहरण के लिए- ब्लैक पैंथर तेंदुए का मेलानिस्टिक रूप है, इसी प्रकार सिल्वर फॉक्स, ग्रे फॉक्स का मेलानिस्टिक रूप है।

9. नेट जीरो उत्सर्जन (Net Zero Emissions)

30-Jan-2024

इसका अर्थ है कि कोई देश जितना कार्बन उत्सर्जन करता है, उतना ही कार्बन अवशोषण करने की व्यवस्था भी करे। यानी उत्सर्जन की भरपाई वातावरण से ग्रीनहाउस गैसों के अवशोषण से की जाती है।  इसे 'कार्बन-तटस्थता' के रूप में भी जाना जाता है। 

10. जीनोट्रान्सप्लांटेशन (Xenotransplantation)

29-Jan-2024

जब ऊतक या किसी अंग का प्रत्यारोपण (transplantation) दो भिन्न जाति के जीवों के मध्य किया जाए, तो उसे 'जीनोट्रान्सप्लांटेशन' कहते हैं। उदाहरण के लिए सूअर के हृदय का प्रत्यारोपण बंदर में किया जाना।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR