New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. टेराफॉर्मिंग (Terraforming)

31-Jul-2023

टेराफॉर्मिंग से तात्पर्य अन्य ग्रहों या उपग्रहों के पारिस्थितिक तंत्र को आंशिक अथवा पूर्णता संशोधित करने की काल्पनिक प्रक्रिया से है जिससे वह पृथ्वी के समान जीवन का समर्थन कर सकें। इसे 'अर्थ-शेपिंग' भी कहते हैं।

2. फेमटेक (Femtech)

30-Jul-2023

फेमटेक ऐसे सॉफ्टवेयर, नैदानिक उपकरण, उत्पाद, पहनने योग्य उपकरणों और सेवाओं को संदर्भित करता है, जिनमें मासिक धर्म, प्रजनन, यौन, मातृत्व व रजोनिवृत्ति सहित महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग शामिल है।

3. डिग्री डे (Degree Day)

25-Jul-2023

डिग्री डे का उपयोग किसी स्थान के तापमान का आकलन करने के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक ऊर्जा का आकलन करना है। यह किसी स्थान के लिए दर्ज किए गए औसत बाह्य तापमान की तुलना मानक तापमान से करता है। बाह्य तापमान जितना अधिक होगा स्थान को गर्म या ठंडा करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता उतनी ही अधिक होगी।

4. (कॉबवेब परिघटना) (Cobweb phenomena)

24-Jul-2023

यह एक ऐसी घटना को संदर्भित करता है जहां प्रकृति में चक्रीय कुछ वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। ऐसा उत्पादक की दोषपूर्ण अपेक्षाओं के कारण होता है। उदाहरण के लिए, विगत वर्ष किसी उत्पाद की कीमत बहुत अधिक होने के कारण कृषि उत्पादक अगले वर्ष अपना उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लेते हैं। इससे उत्पादन तो बढ़ सकता है किंतु उस वर्ष कीमतों में गिरावट आ सकती है, जिससे नुकसान हो सकता है।

5. ट्रिफिन दुविधा (Triffin Dilema)

23-Jul-2023

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मुद्रा की वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए किसी देश द्वारा मुद्रा की आपूर्ति के दायित्व अनुपालन और उस देश की घरेलू मौद्रिक नीतियों के मध्य टकराव हो सकता है अर्थात वैश्विक आरक्षित मुद्रा के रूप में कार्य करने वाली राष्ट्रीय मुद्रा में एक अंतर्निहित संघर्ष हो सकता है। इसे ट्रिफिन दुविधा कहते हैं।

6. सैनिप्रेन्योर (Sanipreneur)

21-Jul-2023

यह सेनेटरी इंटरप्रेन्योर के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक संक्षिप्त पद है जो मैन्युअल स्कैवनवेंजिंग में संलग्न व्यक्तियों को उचित कौशल प्रदान कर उनके कार्य को एक उद्यम के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड ने मैनुअल स्कैवेंजिंग में शामिल स्वच्छता कर्मचारियों को मशीनों का उपयोग करके सीवर प्रणाली रखरखाव के लिये उन्हें 'सैनिप्रेन्योर' में बदलने का निर्णय लिया है।

7. समोसा कॉकस (Samosa Caucus)

19-Jul-2023

समोसा कॉकस अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में भारतीय मूल के प्रतिनिधियों के अनौपचारिक समूह को संदर्भित करता है। यह भारतीय मूल के समुदाय की पेशेवर भूमिका से सत्ता तक सीधी पहुँच की ओर संकेत करता है। इस शब्द को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने गढ़ा है।

8. मनी म्यूल (Money Mule)

15-Jul-2023

मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो नकदी या महंगे उपहार के बदले अपने बैंक खाते में अवैध धन प्राप्त कर इसे दूसरे खाते में स्थानांतरित करता है। अपराधी इसके लिये युवाओं को लक्षित करते हैं जो इसके परिणामों से अनभिज्ञ होते हैं। इस तरह की गतिविधि में शामिल होने से बैंक खाता बंद होने के साथ ही वित्तीय उत्पादों और क्रेडिट तक पहुँच मुश्किल हो सकती है।

9. शेल्फ़ क्लाउड (Shelf Cloud)

14-Jul-2023

ठंडी और अधिक घनत्व वाली वायु के गर्म वातावरण में प्रवेश करने पर शेल्फ़ क्लाउड का निर्माण होता है। इसमें वायु तेजी से नीचे आती है और इसका प्रसार होता है। इस दौरान बादल अलग-अलग आकार में दिखते हैं। साथ ही, एक पतली रेखा में बादल के रूप में वायु नीचे की ओर प्रवाहित होती है। उत्तराखंड के हरिद्वार में यह परिघटना देखी गई।

10. ताइशोकू डाइको (Taishoku Daiko)

13-Jul-2023

ताइशोकू डाइको एक प्रकार की सेवा है जो जापान में उन लोगों की सहायता करती हैं जो यथासंभव कम कठिनाई के साथ नौकरी छोड़ना चाहते हैं। यह नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को सलाह, बातचीत के दौरान सहायता और भावनात्मक समर्थन प्रदान करती हैं। वर्तमान में लोग तेजी से ताइशोकू डाइको सेवाओं का चयन कर रहे हैं।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR