New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. सिकुड़ती हुई मुद्रास्फीति (Shrinkflation)

22-Sep-2022

यह किसी उत्पाद के स्टीकर मूल्य को बनाए रखते हुए उसके आकार को कम करने की एक रणनीति है। यह बढ़ती उत्पादन लागत या बाजार की प्रतिस्पर्धा के जवाब में उत्पाद के आकार में की गई कमी को दर्शाती है। व्यवसाय और शैक्षणिक अनुसंधान में इसे पैकेज डाउनसाइज़िंग के रूप में भी जाना जाता है।

2. हाइब्रिड वॉरफेयर (Hybrid Warfare)

21-Sep-2022

यह एक सैन्य रणनीति है जिसमें परंपरागत युद्ध के साथ-साथ साइबर और मनोवैज्ञानिक रूप से छदम युद्ध लड़ा जाता है। इसके तहत भ्रामक व गलत जानकारियों, कूटनीतिक दबाव, आर्थिक मैन्युप्लेशन, जासूसी आदि के माध्यम से आमजन की सोच बदलने का प्रयास किया जाता है। इस शब्द के जनक फ्रैंक जी. हॉफमैन हैं। युद्ध का रुख सैन्य क्षेत्र से हटाकर राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र की ओर करना हाइब्रिड वॉर कहलाता है।

3. ओलिगार्क (Oligarch)

20-Sep-2022

ओलिगार्क शब्द ऐसे धनाढ्य लोगों को संदर्भित करता है जिनका किसी देश की राजनीति तथा राजनेताओं से गहरा संबंध होता है। इनका उस देश की अर्थव्यवस्था पर अत्यधिक नियंत्रण होता है। ये अर्थव्यवस्था में एकाधिकार स्थापित करने के लिये कुछ बड़े नेताओं को लाभ प्रदान करते हैं और बदले में राजनीतिक शक्ति का उपयोग करते हैं।

4. डेड रेंट (Dead Rent)

17-Sep-2022

यह उस व्यक्ति द्वारा एक वर्ष में देय न्यूनतम राशि है जिसे खनन नियमों के तहत खनन पट्टा दिया गया है, भले ही वह उस क्षेत्र (खान) का संचालन आंशिक रूप से ही क्यों न करता हो।

5. फॉस्टियन बार्गेन (Faustian Bargain)

15-Sep-2022

फॉस्टियन बार्गेन वैयक्तिक मनोवृत्ति को संदर्भित करता है जिसके अनुसार कोई व्यक्ति कुछ सांसारिक, भौतिक या अन्य लाभों, जैसे- ज्ञान, शक्ति, धन आदि के लिये अपने सर्वोच्च नैतिक या आध्यात्मिक मूल्यों की सौदेबाजी करता है। यह शब्द जर्मन लोककथा और साहित्य के एक चरित्र ‘जोहान जॉर्ज फॉस्टस’ से प्रेरित है।

6. संज्ञानात्मक असंगति (Cognitive Dissonance)

14-Sep-2022

यह सामाजिक मनोविज्ञान का एक सिद्धांत है, जिसके अनुसार, संज्ञानात्मक असंगति उस असुविधा का वर्णन करती है जब दो संज्ञान, जैसे- विचार या प्रवृत्ति एक दूसरे के साथ असंगत होते हैं। इसे सर्वप्रथम लियोन फेस्टिंगर ने प्रस्तावित किया था।

7. व्यावसायिक नैतिकता (Business Ethics)

13-Sep-2022

व्यावसायिक नैतिकता संभावित विवादास्पद विषयों के संबंध में उपयुक्त व्यावसायिक नीतियों और प्रथाओं का अध्ययन है। व्यावसायिक नैतिकता के अनुसरण से पारदर्शिता, विश्वसनीयता, निष्पक्षता एवं समानता तथा उत्कृष्टता जैसे मूल्यों में वृद्धि होती है।

8. फैंग स्टॉक (FAANG Stocks)

12-Sep-2022

फैंग शब्द का प्रयोग पाँच प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को परिभाषित करने के लिये किया जाता है। इसमें मेटा (पहले फेसबुक), अमेज़ॅन, ऐप्पल, नेटफ्लिक्स तथा अल्फाबेट (पहले गूगल) शामिल हैं। इस शब्द को वर्ष 2013 में जिम क्रैमर ने प्रस्तुत किया था। ऐप्पल को वर्ष 2017 में इस समूह में शामिल किया गया।

9. एसिड-टेस्ट अनुपात (Acid-Test Ratio)

10-Sep-2022

यह किसी कंपनी की तरलता को इस आधार पर मापता है कि वर्तमान संपत्ति कितनी अच्छी तरह से वर्तमान देनदारियों को कवर कर सकती है। इसे सामन्यत: त्वरित अनुपात भी कहते हैं।

10. अद्वितीय बिक्री प्रस्ताव (Unique Selling Proposition)

09-Sep-2022

यह एक विपणन रणनीति है जिसे विनिर्माता द्वारा ग्राहकों को अपने ब्रांड या उत्पाद की विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिये डिज़ाइन किया जाता है। यह इसको अन्य प्रतिस्पर्धी ब्रांडों से अद्वितीय बनाता है। इसे अद्वितीय विक्रय बिंदु या अद्वितीय मूल्य प्रस्ताव भी कहते हैं।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR