New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

भारतीय रेगिस्तानी बिल्ली (Indian Desert Cat)

  • 20th December, 2021
  • भारतीय रेगिस्तानी बिल्ली ‘पश्चिमी भारत’ में पाई जाने वाली जंगली बिल्ली की एक प्रजाति है। इसे आमतौर पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में देखा जाता है। यह रेगिस्तानी-झाड़ीनुमा क्षेत्रों में रहती है। इसे ‘एशियाई जंगली बिल्ली’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इनके कान बड़े होते हैं, जिससे यह धीमी आवाज़ को भी सुन सकती है। इसके पैरों की उंगलियों में बाल जैसे कुशन होते हैं जो इसे रेगिस्तान के तापमान के उतार-चढ़ाव के प्रति अनुकूलन प्रदान करते हैं। यह प्रजाति पानी के बिना भी जीवित रह सकती है।
  • इनका रंग ऐसा होता है कि ये रेगिस्तानी रेत में आसानी से छिप सकते हैं। ये दिन के समय आराम करते हैं और रात के समय छोटे जानवरों और पक्षियों का शिकार करते हैं।
  • आवासों का विनाश, घरेलू बिल्लियों के साथ प्रजनन और अवैध शिकार इनके समक्ष बड़े खतरे हैं। यह भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित और आई.यू.सी.एन. की रेड लिस्ट में ‘कम चिंताजनक’ (Least Concern) की श्रेणी में शामिल है।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR