New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

Archive

भारत में गोद लेने की प्रक्रिया और नीतियां

Current Affairs 29-Jul-2025

भारत में गोद लेने की प्रक्रिया को केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) नियंत्रित करता है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने CARA को गोद लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करने के निर्देश दिए हैं। CARA के आंकड़ों के अनुसार, गोद लेने योग्य प्रत्येक बच्चे के लिए 13 माता-पिता प्रतीक्षा सूची में हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान

Current Affairs 29-Jul-2025

संसदीय स्थायी समिति ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (National Institute of Rural Development and Panchayati Raj: NIRDPR) के बजट आवंटन में कमी तथा उसे ग्रामीण विकास मंत्रालय से अलग करने के केंद्र सरकार के निर्णय की आलोचना की है।

मानसिक स्वास्थ्य : सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देश

Current Affairs 29-Jul-2025

भारत में शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के बीच आत्महत्या एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि एक गंभीर मुद्दा बन गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने 25 जुलाई, 2025 को इस समस्या से निपटने के लिए 15 दिशानिर्देश जारी किए, जो तब तक लागू रहेंगे जब तक कोई कानून या नियामक ढांचा लागू नहीं हो जाता है।

भारत-यू.के. व्यापार समझौता: एक नई आर्थिक साझेदारी

Current Affairs 29-Jul-2025

भारत व यूनाइटेड किंगडम (यू.के.) ने 24 जुलाई, 2025 को विस्तृत आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) पर हस्ताक्षर किए, जो जनवरी 2022 से शुरू हुई तीन वर्ष की वार्ताओं का परिणाम है।

दंडमुक्ति की संस्कृति (Culture of Impunity)

Important Terminology 29-Jul-2025

यह एक ऐसी स्थिति को दर्शाती है जहाँ व्यक्ति, संस्थाएँ या राज्य सत्ता से जुड़े लोग गंभीर अपराध, भ्रष्टाचार, मानवाधिकार उल्लंघन या कानून विरोधी कृत्य करने के बावजूद न तो दंडित होते हैं और न ही उनसे कोई जवाबदेही मांगी जाती है। यह स्थिति समाज, न्याय व्यवस्था और शासन प्रणाली में एक गहरी कमजोरी और नैतिक विघटन को दर्शाती है।

क्रिप्टोकरेंसी और भारत में साइबर हमले संबंधित मुद्दे

Current Affairs 29-Jul-2025

भारत में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है किंतु यह क्षेत्र अभी भी काफी हद तक अनियंत्रित है। हाल ही में, दो प्रमुख भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज ‘CoinDCX’ (19 जुलाई, 2025) और ‘WazirX’ (18 जुलाई, 2024) पर साइबर हमलों ने निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

भारत में जलवायु संकट एवं पैरामीट्रिक बीमा: एक नया सुरक्षा कवच

Current Affairs 29-Jul-2025

भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़, भूस्खलन एवं सूखा जैसी चरम मौसमी घटनाएँ अधिक बार तथा अप्रत्याशित हो रही हैं। पारंपरिक बीमा मॉडल इन अप्रत्याशित और बार-बार होने वाली आपदाओं का सामना करने में अपर्याप्त हैं।

इंग्लैंड की महिला टीम ने यूरो 2025 जीता

Current Affairs 29-Jul-2025

हाल ही में इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम ने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर UEFA महिला यूरो 2025 का खिताब जीता। 

अनुराधा ठाकुर को आरबीआई केंद्रीय बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया

Current Affairs 29-Jul-2025

केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में नामित किया है।

दक्षिण भारत को मिला नया टर्मिनल हब, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Current Affairs 29-Jul-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

लैटिन अमेरिका का एआई में कदम: लॉन्च होगा लाटम-जीपीटी मॉडल

Current Affairs 29-Jul-2025

सितंबर 2025 में 12 लैटिन अमेरिकी देशों का गठबंधन "लाटम-जीपीटी" नामक एआई भाषा मॉडल लॉन्च करेगा।

Current Affairs Quiz 495
  • 29-Jul-2025
  • 05 Questions
  • 05 Minutes
Current Affairs Quiz 1135
  • 29-Jul-2025
  • 05 Questions
  • 05 Minutes

केस स्टडी-2

आप एक वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी हैं और हाल ही में अहमदाबाद में हुई एक गंभीर विमान दुर्घटना की जाँच के लिए गठित उच्चस्तरीय

समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह दुर्घटना 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की थी, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 300 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें विमान में सवार 242 लोग तथा जमीन पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टर भी शामिल थे। विमान में 169 भारतीयों के साथ-साथ 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिकों के शामिल होने से यह दुर्घटना एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आपदा के रूप में परिवर्तित हो गई है।

इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की भी मृत्यु हुई है. जिससे यह मामला अत्यधिक राजनीतिक और संवेदनशील बन गया है। प्रारंभिक जाँच में टेकऑफ के दौरान कॉन्फिगरेशन त्रुटि (जैसे गलत फ्लैप सेटिंग, कम भ्रस्ट या गियर की गलत स्थिति) को प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसे 43°C की गर्मी ने और जटिल किया। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए हटाने का आदेश दिया है। यह पहली बार है जब बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हुआ है।

इस गंभीर और बहुआयामी दुर्घटना की जाँच करते हुए आपको कई नैतिक दुविधाओं जैसे कि राजनीतिक दबाव, मीडिया की निगरानी, पीड़ितों के परिवारों की अपेक्षाएँ और संस्थागत पारदर्शिता की आवश्यकता का सामना करना पड़ रहा है।

उपर्युक्त मामले के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

(a) उपर्युक्त मामले में आप किन-किन नैतिक मूल्यों और प्रशासनिक सिद्धांतों को ध्यान में रखेंगे?

(b) इस मामले के आलोक में, विमानन क्षेत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता से संबंधित नैतिक मुद्दों पर टिप्पणी कीजिए।

(c) यदि आपके निष्कर्ष से उच्च राजनीतिक पदों पर बैठे कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका सामने आती है, तो आप किन आधारों पर निर्णय लेंगे ?

29-Jul-2025 | GS Paper - 4

केस स्टडी-1

विनोद एक ईमानदार और निष्ठावान आई.ए.एस. अधिकारी हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है, पिछले तीन साल में यह उनका छठा तबादला है। उनके साथी उनके विशाल ज्ञान, मिलनसारिता और ईमानदारी को स्वीकार करते हैं।

राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ हैं. जो मुख्यमंत्री के बहुत करीबी हैं। विनोद को निगम की अनेक कथित अनियमितताओं और वित्तीय मामलों में अध्यक्ष की मनमानी के बारे में पता चला।

निगम के विरोधी दल के एक बोर्ड सदस्य विनोद से मुलाकात करते हैं और कुछ दस्तावेजों के साथ एक वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपते हैं, जिसमें अध्यक्ष क्यू.एम.आर. टायरों की आपूर्ति के लिए एक बड़ा ऑर्डर देने के लिए रिश्वत की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विनोद को याद है कि अध्यक्ष ने क्यू.एम. आर. टायरों के लंबित बिलों को तेजी से निपटाने का काम किया था।

विनोद, बोर्ड सदस्य से पूछते हैं कि वे अपने पास मौजूद तथाकथित ठोस सबूतों के साथ अध्यक्ष को बेनकाब करने से क्यों कतरा रहे हैं। सदस्य उन्हें सूचित करते हैं कि अध्यक्ष ने उनकी धमकियों के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर विनोद खुद अध्यक्ष को बेनकाब करेंगे तो उन्हें पहचान और जनता का समर्थन मिल सकता है। इसके अलावा वे विनोद से कहते हैं कि एक बार उनकी पार्टी सत्ता में आ जाएगी तो विनोद की पेशेवर वृद्धि सुनिश्चित हो जाएगी।

विनोद को पता है कि अगर उन्होंने अध्यक्ष का भंडाफोड़ किया तो उन्हें दंडित किया जा सकता है और आगे चलकर उन्हें किसी दूर स्थान पर स्थानांतरित भी किया जा सकता है। विनोद जानते हैं कि आगामी चुनाव में विपक्षी दल के सत्ता में आने की बेहतर संभावना है। हालाँकि उन्हें यह भी एहसास है कि बोर्ड सदस्य अपने राजनीतिक लाभों के लिए उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

(a) एक कर्तव्यनिष्ठ सिविल सेवक के रूप में विनोद के लिए उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन कीजिए।

(b) उपर्युक्त मामले के आलोक में, नौकरशाही के राजनीतिकरण के कारण उत्पन्न होने वाले नैतिक मुद्दों पर टिप्पणी कीजिए।

(सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023)

29-Jul-2025 | GS Paper - 4



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR