New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

येलो वीवर बर्ड (Yellow Weaver Bird)

  • 13th December, 2021
  • येलो वीवर बर्ड, बुनकर पक्षी की एक प्रजाति है। यह मुख्यतः उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई के मैदानों में पाई जाती है। ये पक्षी विरल वृक्षों वाले खुले क्षेत्रों में रहते हैं और आर्द्र क्षेत्रों को वरीयता देते हैं।
  • नर पक्षी काले गाल धब्बे के साथ पीले रंग का होता है जबकि मादा मुख्यतः भूरे रंग की होती है। नर पक्षी गेंद के आकार के घोंसले बनाते हैं।
  • भारत में इनकी जनसंख्या 500 से भी कम रह गई है। कृषि एवं विकास कार्यों के कारण इनके आवास का तेज़ी से विनाश हुआ है, जो इनकी जनसंख्या में गिरावट का मुख्य कारण है।
  • दिसंबर 2021 में आई.यू.सी.एन. ने इसे अपनी रेड लिस्ट में ‘सुभेद्य’ श्रेणी से हटाकर ‘संकट ग्रस्त’ श्रेणी में डाल दिया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य’ में इनके संरक्षण और प्रजनन के लिये एक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है।
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR