New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. बोधिसत्व (Bodhisattva)

11-Dec-2023

यह शब्द संस्कृत शब्द ‘बोधि’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘जागृति’ या ‘ज्ञानोदय’ और ‘सत्व’ का अर्थ है होना। यानी एक व्यक्ति जो प्रबुद्ध होने की राह पर है, उसे बोधिसत्व कहते हैं। यह बौद्ध धर्म का एक प्रमुख विचार है।

2. माइक्रोग्रीन्स (Microgreens)

10-Dec-2023

ये सब्जियों और जड़ी-बूटियों के अंकुर से पैदा होते हैं, जो लगभग 2 से 3 इंच लंबे होते हैं। इन्हें अपने रोजमर्रा के भोजन में  स्वस्थ और पौष्टिक आहार के रूप में शामिल किया जा सकता है; जैसे- मूली, ब्रोकोली, शलजम, गाजर, पालक, फूलगोभी, चुकंदर, तुलसी आदि पौधों की कई किस्में हैं, जिन्हें माइक्रोग्रीन्स  के रूप में उगाया जा सकता है।

3. कंगारू कोर्ट (Kangaroo Court)

09-Dec-2023

इसे लोगों के एक समूह द्वारा आयोजित अनौपचारिक अदालत के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसमें किसी व्यक्ति को ठोस सबूत के बिना ही किसी अपराध का दोषी मान लिया जाता है। यानी इस आदालत में फैसला कानून या न्याय के मानकों की अनदेखी कर अनुचित और पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जाता है।

4. ईएसजी फंड (ESG funds)

08-Dec-2023

इसका पूरा नाम ‘पर्यावरण, सामाजिक और शासन फंड’ है, जो एक प्रकार का म्यूचुअल फंड है। यह केवल उन कंपनियों में निवेश किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और मजबूत कॉर्पोरेट प्रशासन प्रथाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल प्रभाव के साथ अच्छा लाभांश प्राप्त करना है।

5. नरम मुद्रा (Soft Currency)

07-Dec-2023

एक नरम मुद्रा अति संवेदनशील होती है, जिसमें देश की राजनितिक या आर्थिक अनिश्चितता के कारण उतार- चढ़ाव ज्यादा होता है और मूल्यह्रास होता रहता है। ये मुद्राएं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार या होल्डिंग रिजर्व के लिए कम पसंद की जाती है। उदाहरण- जिम्बाब्वे डॉलर, सीरियाई पाउंड, तुर्की लीरा आदि।

6. डी-इन्फ्लुएंसिंग (De-influencing)

06-Dec-2023

इसका तात्पर्य लोगों को कोई विशेष उत्पाद खरीदने के लिए हतोत्साहित करना या कम उपभोग के लिए प्रचारित करना है। यह नया सोशल मीडिया का ट्रेंड है, जहां प्रभावशाली लोग अपने फॉलोअर्स को बताते हैं कि उन्हें कोई उत्पाद क्यों नहीं खरीदना चाहिए। यानी यह शब्द उत्पाद निर्माताओं की विश्वसनीयता की कमी को उजागर करने के लिए प्रयुक्त हो रहा है।

7. डार्क पैटर्न (Dark Pattern)

05-Dec-2023

इसमें ई-कॉमर्स कंपनियां या एडवटाइजर्स द्वारा उपभोक्ता को आभासी आवश्यकता का एहसास कराकर उत्पाद  या सर्विस को खरीदने के लिए उसके डिजिटल व्यवहार में हेरफेर करने की कोशिश की जाती है। इससे ऑनलाइन खरीदारी करते समय अनावश्यक खरीदारी का जोखिम बढ़ जाता है।

8. कर पश्चात लाभ (PAT)

04-Dec-2023

PAT उस लाभ राशि को दर्शाता है जो कंपनी अपने सभी परिचालन और गैर-परिचालन खर्चों, देनदारियों एवं करों को पूरा करने के बाद बचाने में कामयाब रहती है। यह शेयरधारकों के लिए या व्यवसाय में पुनर्निवेश के लिए उपलब्ध कमाई की मात्रा को दर्शाता है। PAT एक महत्वपूर्ण वित्तीय अनुपात है और इसकी गणना प्रति शेयर के आधार पर की जाती है।

9. ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fibre)

03-Dec-2023

यह एक ऐसी युक्ति है, जिसमें कांच के लंबे बारीक तारों के माध्यम से प्रकाश को उसकी तीव्रता की बहुत ही कम हानि पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रेषित किया जाता है। यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसका नवीनतम उपयोग संचार के लिए दूरभाष तकनीकी में किया जा रहा है।

10. सिचुएशनशिप (Situationship)

02-Dec-2023

यह शब्द आधुनिक प्रेम की बारीकियों से संबंधित है। इसे ऐसे प्रेम संबंध को बताने के लिए गढ़ा गया था, जिनमें कोई औपचारिक प्रतिबद्धता या तय शर्तें नहीं होती हैं। यानी यह शब्द समकालीन संबंधों की गतिशील प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR