New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एबिटा मार्जिन (EBITDA Margin)    

01-Dec-2023

EBITDA मार्जिन किसी कंपनी के राजस्व का प्रतिशत में उसके परिचालन लाभ की माप है। EBITDA का अर्थ है- अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन। किसी कंपनी का EBITDA मार्जिन पता होने से उसी कंपनी की दूसरी कंपनी के साथ वास्तविक प्रदर्शन की तुलना कर सकते हैं। EBITDA मार्जिन EBITDA को राजस्व से भाग देकर निकाला जाता है।

2. ट्रेड सीक्रेट्स (Trade Secret)

30-Nov-2023

यह गोपनीय जानकारी पर बौद्धिक संपदा अधिकार हैं। व्यावसायिक स्वामित्व के संदर्भ में कोई सूत्र, पैटर्न, कार्यक्रम, उपकरण, विधि, तकनीक या प्रक्रिया हो सकती है, जो प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करती हो। इन्हें बेचा या लाइसेंस दिया जा सकता है। इसके अनधिकृत प्रकटीकरण और उपयोग के लिए दण्डित किया जा सकता है।

3. टेम्पल इकॉनमी (Temple Economy)

29-Nov-2023

मंदिर और दूसरे तीर्थस्थल आस्था के केंद्र होते हैं, जहाँ लोग दिल खोलकर खर्च करते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए खर्च से स्थानीय लोगों और परिवहन आदि से जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।

 

4. कठोर मुद्रा (Hard Currency)

28-Nov-2023

एक ऐसी मुद्रा जो विश्व के आधिकाधिक  देशों में भुगतान के तौर पर स्वीकृत की जाती हो या लेनदेन के तौर पर स्वीकृत की जाती हो या उसकी स्वीकार्यता व्यापक तौर पर हो, उसे ही हार्ड करेंसी कहते हैं। इसे सेफ-हेवेन करेंसी या स्ट्रॉन्ग करेंसी भी कहा जाता है, जैसे- अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन आदि।

5. केसलर सिंड्रोम (Kessler syndrome)

27-Nov-2023

अंतरिक्ष मलबे से संबंधित यह सिद्धांत 1978 में नासा के वैज्ञानिक डोनाल्ड जे. केसलर द्वारा दिया गया था। यह पृथ्वी की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष मलबे की टक्कर शृंखला से संबंधित है, जिसमें अधिक मलबा-अधिक टक्कर की संकल्पना प्रस्तुत की गई है। यह उपग्रहों के परिचालन में संभावित जोखिम को इंगित करता है।

6. डिजिटल ट्विन (Digital Twin)

26-Nov-2023

यह किसी व्यक्ति, उत्पाद या प्रक्रिया का डिजिटल प्रतिनिधित्व है, जो अपने वास्तविक दुनिया के समकक्ष के समान दिखता है और व्यवहार करता है। इसे वास्तविक समय डेटा से अपडेट किया जाता है और निर्णय लेने में सहायता के लिए इसे सिमुलेशन और मशीन लर्निंग से सम्बद्ध किया जाता है।

7. एमाइलॉयडोसिस (Amyloidosis)

25-Nov-2023

यह एक गंभीर और दुर्लभ बीमारी है, जो एमाइलॉइड नामक असामान्य प्रोटीन से संबंधित है। सामान्यतः यह प्रोटीन व्यक्ति के शरीर में नहीं पाया जाता है। एमाइलॉयडोसिस में यह प्रोटीन  किडनी, हार्ट, लिवर सहित शरीर के अन्य अंगों में धीरे-धीरे जमा होने लगता है, जिससे अंगों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है।

8. एयरग्लो (Airglow)

24-Nov-2023

यह पृथ्वी के वायुमंडल में बनने वाली प्राकृतिक चमक है। यह तब बनती है, जब ऊपरी वायुमंडल में अणु और परमाणु सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आकर अपनी अतिरिक्त ऊर्जा निकालने के लिए प्रकाश का उत्सर्जन करते हैं। यह तीन प्रकार की होती हैं: डेग्लो, ट्वाइलाइटग्लो और नाइटग्लो।

9. फरलो (Furlough)

23-Nov-2023

इसका तात्पर्य जेल से मिलने वाली छुट्‌टी से है, जो सजायाफ्ता कैदियों को पारिवारिक, व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए दी जाती है। यह छुट्टी एक साल में किसी कैदी को तीन बार मिल सकती है। पैरोल की तरह यह सशर्त नहीं होती है, जबकि इसे कैदी के अधिकार के रूप में देखा जाता है।

10. वोलबैचिया पद्धति (Wolbachia method)

22-Nov-2023

वोल्बाचिया लोगों, जानवरों और पर्यावरण के लिए सुरक्षित बैक्टीरिया है; जब एडीज एजिप्टी मच्छरों में वोल्बाचिया प्रवेश कर जाता है तो यह बैक्टीरिया डेंगू, जीका, चिकनगुनिया और पीले बुखार जैसे वायरस से प्रतिस्पर्धा करते हैं । इससे मच्छरों के अंदर वायरस का गुणन कठिन हो जाता है। यह बैक्टीरिया मच्छरों से उनकी संतानों में भी पहुंच जाते हैं, जिससे भविष्य में मच्छर जनित बीमारियों में कमी आने लगती है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR