New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. उपग्रह आकाशगंगा

29-Sep-2023

यह एक छोटी साथी आकाशगंगा होती है जो अधिक विशाल और चमकदार मेजबान आकाशगंगा की गुरुत्वाकर्षण क्षमता के भीतर बंधी हुई कक्षाओं में यात्रा करती है। 

यह आकाशगंगा उसी तरह बंधी होती है जैसे हमारे सौर मंडल के ग्रह  गुरुत्वाकर्षण के द्वारा सूर्य से बंधे हैं।

2. ऊर्ट बादल

28-Sep-2023

यह एक खगोलीय घटना है जिसे ओपिक-ऊर्ट बादल भी कहा जाता है, यह 2,000 से 2,00,000 खगोलीय इकाई (AU) तक की दूरी पर सूर्य के चारों ओर बर्फीले ग्रहों का एक विशाल बादल है। ऐसे बादल की अवधारणा 1950 में डच खगोलशास्त्री जान ऊर्ट द्वारा प्रस्तावित की गई।

3. मोरेनिक निक्षेप

27-Sep-2023

यह एक गतिशील ग्लेशियर द्वारा (मिट्टी और चट्टान से) निर्मित पदार्थ है । जिस तरह नदियाँ सभी प्रकार के मलबे और गाद को अपने साथ ले जाती हैं जो अंततः डेल्टा का निर्माण करती हैं, उसी प्रकार ग्लेशियर सभी प्रकार की गंदगी और पत्थरों को अपने साथ ले जाते हैं जो जमा होकर मोरेनिक निक्षेप का निर्माण करते हैं।

4. क्षणभंगुर पौधे 

26-Sep-2023

कुछ पौधों की प्रजातियाँ पूरे वर्ष में केवल मानसून (मई- सितंबर) के दौरान खिलते हैं उन्हें क्षणभंगुर पौधे कहा जाता है। ऐसे पौधे बहुत ही अल्पकालिक अवधि के लिए देखे जाते हैं। उदाहरण: ऑर्किड, लिली, जंगली रतालू, इंडियन स्क्विल, तालाब के खरपतवार, लालटेन फूल, आदि।

5. प्लेनेमस 

25-Sep-2023

सौरमंडल से बाहर बिल्कुल एक जैसे दिखने वाले जुड़वा पिड़ों का एक समूह है। 

6. लिमन अल्फा ब्लॉब्स 

24-Sep-2023

यह अमीबा के आकार की एवं 20 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी विशालकाय आकाशगंगाओं और गैसों का समूह है।

7. क्रिप्टोगेम (Cryptogams)

23-Sep-2023

इसका शाब्दिक अर्थ है ‘अदृश्य प्रजनन’ इन पौधों से कोई बीज उत्पन्न नहीं होता है। ये गैर-बीज वाले पौधों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चूँकि यह बीजाणुओं द्वारा प्रजनन करते हैं। उदाहरण-  लाइकेन, काई, शैवाल, फर्न समूह आदि।

8. टोबिन टैक्स

22-Sep-2023

यह पूंजी के अंतरराष्ट्रीय प्रवाह पर लगने वाला कर है। इसका उद्देश्य अस्थिर अल्पकालिक पूंजी प्रवाह को हतोत्साहित करना है। यह किसी देश में मुद्रा की स्थिरता सुनिश्चित करने के साधन के रूप में वित्तीय क्षेत्र के प्रतिभागियों पर लागू होता है।

9. वेब 4.0 (Web 4.0)

21-Sep-2023

बुद्धिमान कनेक्शनों का एक जाल है, जो वास्तविक और आभासी दुनिया के सभी उपकरणों को वास्तविक समय में जोड़ता है। यानी मनुष्य और मशीनों के बीच एक सहजीवी संबंध से संबंधित है। इसे सिंबियोटिक वेब के नाम से भी जाना जाता है।

10. स्लोअन ग्रेट वॉल

20-Sep-2023

यह एक ब्रह्मांडीय संरचना है जो आकाशगंगाओं की एक विशाल दीवार (एक आकाशगंगा फिलामेंट) द्वारा बनाई गई है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR