New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. इकोक्लाइन (Ecocline)

13-Oct-2023

एक पारिस्थितिकी तंत्र से दूसरे पारिस्थितिकी तंत्र के क्रम में निरंतर बदलाव होता रहता है और दोनों के बीच कोई स्पष्ट सीमा नहीं होती है, इसे इकोक्लाइन या पारिस्थितिकीय ढाल कहते हैं।

2. कर्नाटक पद्धति (Karnataka Method)

12-Oct-2023

इस पद्धति का प्रयोग भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान किया गया, जिसमें किसानों के अंशकालिक जत्थे दिन में खेती करते थे तथा रात को तोड़-फोड़ की कार्यवाही में भाग लेते थे।

3. सिन टैक्‍स (Sin Tax)

08-Oct-2023

यह कर सिन गुड्स पर लगाया जाता है। सिन गुड्स का उपभोग या उत्पादन सामाजिक रूप से अनैतिक माना जाता है; जैसे कि तंबाकू, शराब, सिगरेट, बीड़ी, कैसीनो जाना आदि।

4. हरित सूखा (Green drought)

07-Oct-2023

इसका आशय एक अवधि में सीमित मात्रा में हुई बारिश से है। इससे नए पौधों की वृद्धि तो होती है लेकिन वृद्धि अपर्याप्त होती है। इस शब्द का प्रयोग कर्नाटक सरकार ने सूखे का जायजा लेने पहुंचे 10 सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल को जानकारी देते हुए किया।

5. जोकुलहौप

06-Oct-2023

ग्लेशियर में मौजूद पानी का पूल पिघलकर ग्लेशियर के ऊपर फैल जाता है, जिसे जोकुलहौप कहा जाता है। ऐसी घटना ज्वालामुखी विस्फोट या भूकंप, भूस्खलन या भारी हिमपात, हिमनदों के अत्यधिक पिघलने आदि के पश्चात् देखी जाती है। 

6. ग्लोफ़

05-Oct-2023

ग्लोफ़ एक प्रकार की तीव्र बाढ़ है। यह तब घटित होती है जब बांध के आसपास की हिमानी झील ढह जाती है। इसका प्रमुख कारण ग्लेशियर का पिघलना, पानी का दबाव , भूस्खलन या भारी हिमपात,बर्फ के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट या भूकंप आदि होता है।

7. हेडलाइन मुद्रास्फीति

04-Oct-2023

यह मुद्रास्फीति का कच्चा आँकड़ा है,जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आधार पर तैयार किया जाता है। हेडलाइन मुद्रास्फीति में खाद्य एवं ईंधन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को भी शामिल किया जाता है।

8. कुजनेट वक्र (Kuznets curve)

03-Oct-2023

इसका उपयोग इस परिकल्पना को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है कि आर्थिक विकास शुरुआत में असमानता को बढ़ाता है; आर्थिक विकास की एक सीमा के बाद असमानता में कमी आने लगती है। इसी प्रकार आर्थिक विकास से शुरू में पर्यावरण में गिरावट आती है, लेकिन एक निश्चित स्तर की आर्थिक वृद्धि के बाद पर्यावरणीय सुधार होने लगता है।

9. पुनर्योजी कृषि (Regenerative agriculture):

02-Oct-2023

पुनर्योजी कृषि ऐसी कृषि है जिसमें मिट्टी के स्वास्थ्य, खाद्य गुणवत्ता, जैविक  विविधता, जल की गुणवत्ता तथा  वायु की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया जाता है।

10. एंजेल टैक्स’ (Angel Tax)

30-Sep-2023

स्टार्टअप से जुड़े लोग पैसों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए किसी कंपनी को पैसा देते है और वह शेयर जारी करती है। अक्सर ये शेयर उचित कीमत से कहीं ज्यादा कीमत पर जारी किये जाते हैं। शेयर की अतिरिक्त कीमत को उनकी आय माना जाता है जिस पर टैक्स लगाया जाता है।इसे ‘एंजेल टैक्स’ कहा जाता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR