New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. बैक्टीरियल सेल्यूलोज़ (Bacterial Cellulose)

02-Apr-2025

बैक्टीरियल सेल्यूलोज़ विशेष प्रकार के बैक्टीरिया द्वारा निर्मित एक प्राकृतिक बहुलक है। इसकी उच्च शुद्धता और जल धारण क्षमता के साथ एक अनूठी संरचना होती है। इसका अनुप्रयोगः दवा, भोजन, सौंदर्य प्रसाधन तथा कृषि क्षेत्र में किया जाता है। यह  पौधों के उपचार के लिए 'बैंड-एड' के रूप में कार्य करता है।

2. सयूरगल (Sayurghal) 

01-Apr-2025

यह एक कर-मुक्त भूमि थी, जिसे दिल्ली सल्तनत के शासकों द्वारा धर्मगुरुओं, विद्वानों, सूफी संतों और सरकारी अधिकारियों को दिया जाता था। इसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना था।यह ज़मीन प्राप्त करने वालों को किसी भी प्रकार का कर नहीं देना पड़ता था।

3. कामिकाजे (Kamikaze)

29-Mar-2025

कामिकाजे शब्द जापानी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है "दिव्य पवन"। यह शब्द विशेष रूप से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आत्मघाती हमलावरों (suicide pilots) के लिए उपयोग किया गया था, जो अपने विमानों को दुश्मन के जहाजों से टकराने के लिए उड़ाते थे।

4. इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन (Indirect Prompt Injection)

28-Mar-2025

इनडायरेक्ट प्रॉम्प्ट इंजेक्शन (IPI) एक प्रकार का साइबर अटैक है। यह तब होता है जब लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) बाहरी स्रोतों; जैसे वेबसाइट या फाइलों से इनपुट स्वीकार करता है, जिसे साइबर हमलावर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस अटैक को दस्तावेज़ों या ईमेल के भीतर दुर्भावनापूर्ण निर्देशों को एम्बेड करके अंजाम दिया जाता है। इससे संवेदनशील जानकारी लीक हो सकती है या मॉडल गलत कार्य कर सकता है।

5. डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (Distributed Denial-of-Service)

27-Mar-2025

 डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल ऑफ सर्विस (DDoS) एक साइबर हमला है, जिसमें किसी वेबसाइट या नेटवर्क को ओवरलोड कर उसकी कार्यक्षमता बाधित की जाती है। यह बॉटनेट का उपयोग कर कई स्रोतों से अत्यधिक ट्रैफिक भेजता है, जिससे सर्वर धीमा या निष्क्रिय हो जाता है। ऐसे हमले एप्लिकेशन या नेटवर्क सेवाओं को प्रभावित कर उनकी पहुंच को सीमित या बंद कर सकते हैं।

6. ग्रे मार्केट (Grey Market)

26-Mar-2025

ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक बाजार होता है, जहां प्रतिभूतियां और वस्तुएं विनियमित एक्सचेंजों के बाहर खरीदी-बेची जाती हैं। इसे समानांतर बाजार (Parallel Market) भी कहा जाता है क्योंकि इसमें ट्रेडिंग बिना किसी आधिकारिक नियामक संस्था की मंजूरी के होती है।

7. C-40 शहर (C-40 Cities)

25-Mar-2025

C-40 शहर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर काम करने वाले शहरों का एक नेटवर्क है। इस नेटवर्क में दुनिया भर के शहरों के मेयर शामिल हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

8. ब्लैक प्लास्टिक (Black Plastic)

24-Mar-2025

ब्लैक प्लास्टिक प्रायः कंप्यूटर, टीवी एवं उपकरणों जैसे पुनर्चक्रित इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बनाया जाता है। इनका उपयोग मुख्य रूप से बर्तनों के निर्माण में किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में सामान्यतः ज्वाला मंदक ब्रोमीन, एंटीमनी, सीसा, कैडमियम एवं पारा जैसी भारी धातुएँ होती हैं। इन पदार्थों और भारी धातुओं का संपर्क मनुष्यों के लिए विषाक्त माना जाता है। वर्तमान में कई देशों में इनके उपयोग पर प्रतिबंध है।

9. NB8 समूह (NB8 Group)

22-Mar-2025

नॉर्डिक बाल्टिक आठ (NB-8) एक अनौपचारिक (गैर-संस्थागत) क्षेत्रीय सहयोग समूह है। इसमें नॉर्डिक देश (डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे व स्वीडन) और बाल्टिक देश (एस्टोनिया, लातविया एवं लिथुआनिया) शामिल हैं। भारत और नॉर्डिक बाल्टिक आठ (NB8) देशों के बीच सहयोग का नाम 'भारत-नॉर्डिक बाल्टिक' है।

10. स्पलैशडाउन (Splashdown)

21-Mar-2025

स्पलैशडाउन वह प्रक्रिया होती है, जिसमें कोई अंतरिक्ष यान या कैप्सूल महासागर या किसी अन्य जल निकाय में उतरता है। यह तरीका विशेष रूप से उन अंतरिक्ष अभियानों के लिए उपयोग किया जाता है, जिनमें यान को वापस पृथ्वी पर लाना होता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR