पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।
प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें
16-Sep-2023
क्लाउड सीडिंग मौसम में बदलाव लाने की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बादलों से इच्छानुसार वर्षा कराई जा सकती है।
15-Sep-2023
लानियाकिया हमारी स्थानीय सुपरगैलेक्सी को दिया गया नाम है, जो एक विशाल ब्रह्मांडीय संरचना है।
14-Sep-2023
लैग्रेंज बिंदु अंतरिक्ष में वे स्थान हैं जहां वहां भेजी गई वस्तुएं वहीं रुक जाती हैं। लैग्रेंज बिंदुओं पर, दो बड़े द्रव्यमानों का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव एक छोटी वस्तु को उनके साथ चलने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal Force) के बराबर होता है।
13-Sep-2023
बीमारी या संक्रमण, जो प्राकृतिक रूप से जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। उन्हें ज़ूनोसिस या ज़ूनोटिक रोग कहा जाता है। ज़ूनोटिक रोगज़नक़ बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी हो सकते हैं।
ज़ूनोटिक रोग जैसे- इबोला, मलेरिया, रेबीज़, COVID-19 आदि।
12-Sep-2023
अनियमित अपशिष्ट निपटान के कारण; जैसे समुद्र तटों पर कूड़ा-कचरा जलाने से प्लास्टिक पिघल कर चट्टानों से चिपक जाती है। प्लास्टिक से चिपकी इन चट्टानों को प्लास्टिग्लोमरेट कहते हैं। ये चट्टानें तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों के लिये पर्यावरणीय खतरा पैदा करती हैं।
11-Sep-2023
ट्रोइका, एक साथ काम करने वाले तीन सदस्यों का समूह होता है। G20 का ट्रोइका एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करता है, जो वर्तमान, अगले और तत्काल अतीत के मेजबान देशों से बनता है। फिलहाल ट्रोइका में इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल हैं।
10-Sep-2023
टेरामेशन, पारंपरिक दफनाने और दाह संस्कार के तरीकों का एक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। यह मानव अवशेषों को पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी में बदल देता है, जिसका उपयोग गमले में लगे पौधों या बगीचे के लिए खाद के रूप में किया जा सकता है।
08-Sep-2023
समुद्री जल के तापमान को प्रभावित करने वाले जलवायु पैटर्न को डायपोल कहा जाता है।
07-Sep-2023
"एकीकृत रिसॉर्ट" शब्द का जन्म सिंगापुर में हुआ, जिसका तात्पर्य एक ऐसे होटल से है जिसमें एक कैसीनो और अन्य सुविधाएं शामिल हों।
06-Sep-2023
एक नियमित पेट्रोल वाहन के विपरीत, इस तकनीकी के वाहन एक से अधिक प्रकार के ईंधन, या इन ईंधनों के मिश्रण पर चल सकते हैं। इस तकनीकी में आम तौर पर पेट्रोल और इथेनॉल या मेथनॉल के मिश्रण का उपयोग करते हैं।
Our support team will be happy to assist you!
call us