New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. फिशिंग (Phishing)

09-May-2023

फ़िशिंग से तात्पर्य हैकर्स द्वारा इंटरनेट पर नकली वेबसाइट या भ्रामक ईमेल के माध्यम से यूज़र्स के साथ की गई धोखेबाजी से है। इसमें हैकर्स पीड़ितों से गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करता है जिसका उपयोग वह सामान्यतः उसे ब्लैकमेल करने या बैंकिंग धोखाधड़ी के लिये करता है।

2. कैल्कोजेन्स (Chalcogens)

05-May-2023

कैल्कोजेन्स, ग्रीक शब्द ‘कैल्कोस’ (अयस्क) और लैटिन शब्द ‘जेन्स’ (बनाने वाले) से मिलकर बना है। कैल्कोजेन्स को अयस्क बनाने वाले तत्वों के रूप में जाना जाता है। इन तत्वों के संयोजी कोश में कुल 6 इलेक्ट्रॉन होते हैं और ये आधुनिक आवर्त सारणी (या ऑक्सीजन परिवार) के समूह 16 के रासायनिक तत्व हैं। इस समूह में ऑक्सीजन, सल्फर, सेलेनियम, टेल्यूरियम, रेडियोधर्मी तत्व पोलोनियम एवं मानव निर्मित तत्व लिवरमोरियम शामिल हैं।

3. डेज़ा वू (Deja Vu)

04-May-2023

एक फ्रांसीसी दार्शनिक व शोधकर्ता एमिल बोइराक ने डेज़ा वू शब्द को वर्ष 1876 में गढ़ा। इसका अर्थ है ‘किसी चीज़ को अतीत में देखे होने या किसी चीज़ से अतीत से ही परिचित होने की भावना’। सरल शब्दों में यह वर्तमान का पहले से अनुभव करने की भावना है अर्थात यह एक प्रकार से पूर्वाभास की स्थिति को दर्शाता है जो वास्तविकता नहीं होती है। डेज़ा वू किसी चीज़ से पहले से परिचित होने की एक काल्पनिक या कृत्रिम अनुभूति है। इस स्थिति में व्यक्ति के मस्तिष्क में एक भ्रम उत्पन्न होता है। इसमें व्यक्ति को लगता है कि वह उस निश्चित गतिविधि, स्थान या संदर्भ से अतीत में रूबरू हो चुका है किंतु वह अतीत की उस स्थिति को याद कर पाने में असमर्थ होता हैं।

4. सबाल्टर्न (Subaltern)

03-May-2023

सबाल्टर्न, एंटोनियो ग्राम्स्की द्वारा गढ़ा गया लैटिन भाषा का एक शब्द है जो सब (नीचे) और अल्टरन (अन्य सभी) से मिलकर बना है। इस शब्द का प्रयोग किसी ऐसे व्यक्ति या वर्ग का वर्णन करने के लिये किया जाता है जो सामाजिक, राजनीतिक या अन्य पदानुक्रम में निम्न श्रेणी या हाशिए पर है। सबाल्टर्न वर्गों में किसान, श्रमिक एवं अन्य उत्पीड़ित समूह शामिल होते हैं जिनके पास सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक शक्ति कम होती है।

5. क्रिप्टोबायोसिस (Cryptobiosis)

01-May-2023

क्रिप्टोबियोसिस, प्रतिकूल पर्यावरणीय परिस्थितियों, जैसे- शुष्कता, अत्यधिक ठंड एवं ऑक्सीजन की कमी की प्रतिक्रिया में जीवों में अत्यधिक निष्क्रियता की एक अवस्था है। इस अवस्था में, जीवों में सभी चयापचय प्रक्रियाएं, प्रजनन एवं विकास अवरुद्द हो जाता है। जब पर्यावरण की स्थिति अनुकूल होती है, तो जीव पहले जैसी अवस्था में वापस आ जाते हैं। यह कुछ पौधों और जानवरों के समूहों में पाया जाता है जो अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहने के लिये अनुकूलित होते हैं।

6. मेटाडाटा (Metadata)

01-May-2023

यह एक प्रकार से आँकड़ों का सारांश अथवा संक्षिप्त रूप होता है। मेटाडाटा विभिन्न आँकड़ों को संदर्भित करने वाला डाटा होता है जो किसी वेबपेज, फाइल या दस्तावेज़ में निहित होता है। यह किसी अन्य डाटा के बारे में आधारभूत/बुनियादी जानकारी प्रदान करता है। इससे किसी डाटा के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त करना एवं कार्य करना सरल हो जाता है। इसका उपयोग सूचना प्रणाली, सोशल मीडिया, वेबसाइटों, सॉफ्टवेयर, संगीत सेवाओं, ऑनलाइन रिटेलिंग आदि में किया जाता है।

7. ब्लू होल (Blue Hole)

29-Apr-2023

ब्लू होल जल की सतह के नीचे एक तरह की उर्ध्वाधर गुफा होती है जिसका निर्माण चूना पत्थर और समुद्र के खारे पानी के मिलने से होता है। यह कई तरह की वनस्पतियों और समुद्री जीवों को आश्रय प्रदान करता है। हाल ही में, मैक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के तट पर खोजे गए ब्लू होल को ‘ताम जा’ नाम दिया गया है। दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल दक्षिण चीन सागर में स्थित है जिसे ‘ड्रैगन होल’ के नाम से जाना जाता है।

8. विक्टोरियन नैतिकता (Victorian Morality)

28-Apr-2023

19वीं शताब्दी के विक्टोरियन युग के दौरान ब्रिटेन के मध्य वर्ग में उपजे नैतिक विचारों के संबंध में विक्टोरियन नैतिकता शब्द का उपयोग किया जाता है। यह ऐसे सिद्धांतों या नैतिक आचरण के ऐसे मानकों पर आधारित है जिसमें यौन संयम और शून्य आपराधिक गतिविधि का कठोरता से पालन किया जाता है।

9. रिपेरियन जोन (Riparian Zone)

27-Apr-2023

रिपेरियन लैटिन शब्द रिपा से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘नदी का किनारा’। रिपेरियन जोन नदियों, नालों, झीलों आदि जल निकायों के किनारों की भूमि को कहते हैं। इन जल निकायों के किनारों के साथ उगने वाली वनस्पति को रिपेरियन वनस्पति कहा जाता है, जो हाइड्रोफिलिक विशेषता से युक्त होती है।

10. सेफ हार्बर (Safe Harbor)

26-Apr-2023

आई.टी. अधिनियम, 2000 के तहत सेफ हार्बर सिद्धांत के अनुसार ऑनलाइन मध्यस्थ अपने प्लेटफॉर्म पर तीसरे पक्ष द्वारा की गई पोस्ट के लिये ज़िम्मेदार नहीं होता हैं। अर्थात् यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उपयोगकर्ताओं द्वारा की गई पोस्ट के लिये उत्तरदायित्व से बचने की अनुमति देता है। यह सुविधा केवल उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलती है जो सरकारी कानूनों का पालन करते हैं।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR