New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. गिफिन वस्तुएँ (Giffen Goods)

08-Apr-2023

इसके अंतर्गत ऐसी वस्तुएँ शामिल हैं, सामान्यतः जिनकी कोई स्थानापन्न वस्तुएँ नहीं होती हैं। कीमत बढ़ने पर इन वस्तुओं की माँग में वृद्धि होती है जबकि कीमत घटने पर माँग में भी कमी आती है। यद्यपि इन वस्तुओं की पहचान करना अत्यंत कठिन होता है तथापि मोटे अनाज तथा कुछ आहार आदि को इस श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।

2. सरबत खालसा (Sarbat Khalsa)

01-Apr-2023

सरबत खालसा सिखों के सभी गुटों की एक सभा है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की मृत्यु के बाद सिख मिसलों (सैन्य इकाइयों) ने मुगलों के विरुद्ध संघर्ष के दौरान समुदाय की एकजुटता के लिये राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिये सरबत खालसा का आयोजन प्रारंभ किया था। बैसाखी और दिवाली के अवसर पर वर्ष में दो बार बुलाई जाने वाली इन सभाओं में सभी सिखों को निर्देश जारी करने की शक्ति थी।

3. फैंग स्टॉक्स (FAANG Stocks)

31-Mar-2023

फैंग स्टॉक्स पाँच सबसे लोकप्रिय एवं सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को प्रदर्शित करता है। इनमें मेटा (Facebook), अमेज़न, एप्पल, नेटफ्लिक्स एवं गूगल शामिल हैं। द स्ट्रीट के बॉब लैंग द्वारा गढ़े गए इस शब्द को जिम क्रैमर द्वारा टीवी शो ‘मैड मनी’ के माध्यम से लोकप्रिय बनाया गया।

4. केसलर सिंड्रोम (Kessler Syndrome)

30-Mar-2023

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अंतरिक्ष मलबे की मात्रा एक ऐसे बिंदु तक पहुँच जाती है जहाँ टकराव की शृंखला के कारण और अधिक मलबा बनाता है जो कि अन्य मलबे को ट्रिगर करता है। इसमें पृथ्वी की निम्न कक्षा में वस्तुओं या मलबा का घनत्व इतना अधिक बढ़ जाता है कि उनमें टकराव की संभावना बढ़ जाती है। इसका नामकरण वर्ष 1978 में नासा के वैज्ञानिक डोनाल्ड केसलर के नाम पर किया गया था।

5. कैप्टिव फंड (Captive Fund)

29-Mar-2023

यह एक निजी जमा निवेश फंड है जो किसी संगठन के सदस्यों या कर्मचारियों की ओर से प्रबंधित किया जाता है। इस फंड में निवेशक केवल फंड सदस्यों से ही शेयर खरीद सकते हैं या उन्हें ही बेच सकते हैं। कैप्टिव फंड कंपनियों द्वारा लक्षित निवेशों का प्रबंधन करने के लिये भी बनाए जाते हैं, जैसे- निजी बाजार कंपनियों में निवेश की गई उद्यम पूंजी संपत्ति आदि।

6. संचित चक्रवात ऊर्जा (ACE)

28-Mar-2023

संचित चक्रवात ऊर्जा किसी उष्णकटिबंधीय चक्रवात द्वारा उसके पूरे जीवनकाल के दौरान उत्पन्न कुल पवन ऊर्जा है और इसकी गणना पवन की अधिकतम गति के वर्ग के रूप में की जाती है, जिसका अवलोकन, गणना और जोड़ प्रत्येक छह घंटे में किया जाता है।

7. दक्षिण अटलांटिक विसंगति (South Atlantic Anamoly)

27-Mar-2023

यह पृथ्वी की सतह पर एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता विशेष रूप से कम है। यह दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण पश्चिम अफ्रीका के मध्य विस्तृत है। इससे सौर ऊर्जावान कणों का पृथ्वी के वायुमंडल में गहरा प्रवेश होता है, जिससे वायुयान प्रणाली के साथ-साथ अंतरिक्ष यान इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के लिये गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वर्तमान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा इसमें परिवर्तन की सक्रिय रूप से निगरानी की जा रही है।

8. स्टिकी इन्फ्लेशन (Sticky Inflation)

25-Mar-2023

स्टिकी इन्फ्लेशन उस स्थिति को संदर्भित करता है जब मुद्रास्फीति में कमी आने की प्रक्रिया उम्मीद से अधिक समय लेती है। वस्तुत: इस स्थिति में खाद्य एवं ईंधन की उच्च कीमतों का प्रसार अर्थव्यवस्था में तेजी से होता है जिससे अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि होती है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यस्था इस स्थिति का सामना कर रही है।

9. बरेजा (Bareja)

24-Mar-2023

बरेजा पान की कृषि के लिये किसानों द्वारा लकड़ी से निर्मित एक ढाँचा होता है जिस पर पान की लताओं को सहारा दिया जाता है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण महोबा के देशावरी पान के उत्पादन में गिरावट के कारण इस क्षेत्र में निर्मित बरेजा ढाँचे अनुपयोगी होते जा रहें हैं।

10. वैगनर समूह (Wagner Group)

16-Mar-2023

वैगनर समूह रूस का एक निजी सैन्य संगठन है, जिसका उपयोग कई देशों में सैन्य अभियानों में किया गया है। यह समूह रूसी राष्ट्रपति के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी येवगेनी प्रिगोज़िन द्वारा वित्तपोषित है। रूस-यूक्रेन संघर्ष में इस समूह की प्रमुख भूमिका है। वर्तमान में वैगनर समूह द्वारा अपने सैन्य संगठन के लिये पूरे रूस से कैदियों की व्यवस्थित भर्ती की जा रही है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR