New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. पर्स सीन फिशिंग (Purse Seine Fishing)

22-Dec-2022

पर्स सीन फिशिंग में एक क्षैतिज आकर का जाल होता है जिसका शीर्ष समुद्री सतह पर तैरता रहता है। इसके निचले छोर पर लोहे की कड़ी लगाए जाने से यह भारयुक्त होकर समुद्र तल में नीचे की ओर खिंचते हुए एक पर्स का आकार ग्रहण कर लेता है जिसमें मछलियाँ फँस जाती है। वर्तमान में कई भारतीय तटीय राज्यों द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण यह पद चर्चा में हैं।

2. कॉस्ट ऑफ फंड (Cost of Fund)

21-Dec-2022

ऋण प्राप्त करने के लिये खर्च किये जाने वाले धन को कॉस्ट ऑफ फंड कहते हैं। उदाहरणस्वरूप बैंक द्वारा ऋण देने के लिये वसूला जाने वाला प्रक्रिया शुल्क, स्टांप ड्यूटी, कानूनी शुल्क व अन्य चार्ज ग्राहक के लिये कॉस्ट ऑफ फंड है।

3. बिश्ट (Bisht)

20-Dec-2022

बिश्ट मुख्यत: खाड़ी देशों में विशेष अवसर पर पहना जाने वाला महीन एवं हल्की सामग्री से निर्मित एक लंबा लबादा होता है, जिसमें सोने की किनारी होती है। इसे सफेद थोब (गले से लेकर पैर तक पहना जाने वाला वस्त्र) के ऊपर पहना जाता है। इसे प्रशंसा एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। फीफा वर्ल्ड कप के समापन समारोह में लियोनल मेसी को इसे पहनाकर सम्मानित किया गया।

4. ऋण-जाल कूटनीति (Debt-trap Diplomacy)

19-Dec-2022

ऋण-जाल कूटनीति ऐसी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संबंधों को संदर्भित करती है जिसमें एक शक्तिशाली ऋणदाता देश द्वारा आंशिक या पूर्णतः अपने राजनीतिक लाभ के लिये अन्य देश को ऋण दिया जाता है। ऋण की चुनौतीपूर्ण शर्तों के कारण इसका पुनर्भुगतान आसान नहीं होता है और अंततः उन्हें आर्थिक या राजनीतिक रियायतें स्वीकार करने के लिये मज़बूर किया जाता है।

5. डोनर एडवाइज़्ड फंड (Donor Advised Fund)

17-Dec-2022

डोनर एडवाइज़्ड फंड एक निजी फंड होता है जिसे तीसरे पक्ष द्वारा प्रशासित किया जाता है। यह किसी संगठन, परिवार या किसी व्यक्ति की ओर से धर्मार्थ दान के प्रबंधन के उद्देश्य से बनाया जाता है।

6. साइबरनेटिक्स (Cybernetics)

16-Dec-2022

साइबरनेटिक्स, प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नियामक प्रणालियों की संरचना का अध्ययन करने संबंधी एक दृष्टिकोण है। इसका उद्देश्य सूचना प्राप्त करना, भंडारण और प्रसंस्करण करने में सक्षम प्रणालियों के कार्यों एवं प्रक्रियाओं को समझना तथा इसे अपने नियंत्रण के लिये उपयोग करना है।

7. डच डिजीज (Dutch Disease)

14-Dec-2022

डच डिजीज अर्थव्यवस्था की एक ऐसी विरोधाभासी स्थिति को संदर्भित करती है जिसमें एक क्षेत्र का विकास (विशेष रूप से प्राकृतिक संसाधन) देश की समग्र अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। वर्ष 1959 में विशाल प्राकृतिक गैस क्षेत्रों की खोज के बाद नीदरलैंड की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करने के लिये इस शब्द का प्रयोग किया गया था।

8. टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग (Tax-Loss Harvesting)

13-Dec-2022

टैक्स-लॉस हार्वेस्टिंग एक प्रतिभूति को घाटे पर बेचने की रणनीति है, ताकि लाभदायक निवेश पर पूँजीगत लाभ कर की कुल राशि को कम किया जा सके। बाद में बेची गई प्रतिभूति को या तो वापस खरीदा जा सकता है या समान प्रतिभूति से बदला जा सकता है।

9. ऊर्जा गरीबी (Energy Poverty)

12-Dec-2022

ऊर्जा गरीबी का अभिप्राय उस स्थिति से हैं जिसमें कोई व्यक्ति अथवा समुदाय आधुनिक ऊर्जा संसाधनों की पहुंच से दूर निवास करता है। इस विचारधारा का उदय ब्रेंडा बोर्डमैन की पुस्तक 'फ्यूल पावर्टी : फ्रॉम कोल्ड होम्स टू अफोर्डेबल वार्मथ' से हुआ।

10. रि-इन्फोर्समेंट लर्निंग (Reinforcement Learning)

09-Dec-2022

रि-इन्फोर्समेंट लर्निंग मशीन लर्निंग की एक उप-शाखा है जो अधिकतम प्रतिफल प्राप्त करने के लिये आसपास के वातावरण से इष्टतम व्यवहार सीखने से संबंधित है। यह किसी समस्या हेतु एक इष्टतम समाधान के लिये प्रशिक्षित करती है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR