New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. संचित चक्रवात ऊर्जा (ACE)

28-Mar-2023

संचित चक्रवात ऊर्जा किसी उष्णकटिबंधीय चक्रवात द्वारा उसके पूरे जीवनकाल के दौरान उत्पन्न कुल पवन ऊर्जा है और इसकी गणना पवन की अधिकतम गति के वर्ग के रूप में की जाती है, जिसका अवलोकन, गणना और जोड़ प्रत्येक छह घंटे में किया जाता है।

2. दक्षिण अटलांटिक विसंगति (South Atlantic Anamoly)

27-Mar-2023

यह पृथ्वी की सतह पर एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता विशेष रूप से कम है। यह दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण पश्चिम अफ्रीका के मध्य विस्तृत है। इससे सौर ऊर्जावान कणों का पृथ्वी के वायुमंडल में गहरा प्रवेश होता है, जिससे वायुयान प्रणाली के साथ-साथ अंतरिक्ष यान इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के लिये गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वर्तमान में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा इसमें परिवर्तन की सक्रिय रूप से निगरानी की जा रही है।

3. स्टिकी इन्फ्लेशन (Sticky Inflation)

25-Mar-2023

स्टिकी इन्फ्लेशन उस स्थिति को संदर्भित करता है जब मुद्रास्फीति में कमी आने की प्रक्रिया उम्मीद से अधिक समय लेती है। वस्तुत: इस स्थिति में खाद्य एवं ईंधन की उच्च कीमतों का प्रसार अर्थव्यवस्था में तेजी से होता है जिससे अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि होती है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यस्था इस स्थिति का सामना कर रही है।

4. बरेजा (Bareja)

24-Mar-2023

बरेजा पान की कृषि के लिये किसानों द्वारा लकड़ी से निर्मित एक ढाँचा होता है जिस पर पान की लताओं को सहारा दिया जाता है। वर्तमान में जलवायु परिवर्तन के कारण महोबा के देशावरी पान के उत्पादन में गिरावट के कारण इस क्षेत्र में निर्मित बरेजा ढाँचे अनुपयोगी होते जा रहें हैं।

5. वैगनर समूह (Wagner Group)

16-Mar-2023

वैगनर समूह रूस का एक निजी सैन्य संगठन है, जिसका उपयोग कई देशों में सैन्य अभियानों में किया गया है। यह समूह रूसी राष्ट्रपति के करीबी माने जाने वाले व्यवसायी येवगेनी प्रिगोज़िन द्वारा वित्तपोषित है। रूस-यूक्रेन संघर्ष में इस समूह की प्रमुख भूमिका है। वर्तमान में वैगनर समूह द्वारा अपने सैन्य संगठन के लिये पूरे रूस से कैदियों की व्यवस्थित भर्ती की जा रही है।

6. एरिथ्रिटोल (Erythritrol)

10-Mar-2023

एरिथ्रिटोल एक प्रकार का कृत्रिम मधुरक है जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों में चीनी के विकल्प के रूप में किया जाता है। यह पारंपरिक शर्करा के विपरीत रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि नहीं करता है। हालिया अध्ययन के अनुसार इसके उपयोग से दिल के दौरे एवं आघात (Stroke) के जोखिम में वृद्धि हुई है।

7. डिजिटल खानाबदोश (Digital Nomads)

06-Mar-2023

डिजिटल खानाबदोश वे लोग हैं जो प्रौद्योगिकी एवं इंटरनेट का उपयोग करते हुए दूरस्थ रूप से कार्य करते हुए स्वतंत्र रूप से यात्रा करते हैं। सामान्यत: इन लोगों के पास न्यूनतम भौतिक संपत्ति होती है। ये इंटरनेट का उपयोग करने के लिये वाई-फाई, स्मार्टफोन या मोबाइल हॉटस्पॉट का उपयोग करते हुए अस्थायी आवास, होटल, कैफे, सार्वजनिक पुस्तकालयों, सह-कार्यस्थलों से कार्य करते हैं।

8. फ्लुविओग्लेशियल (Fluvoglacial)

02-Mar-2023

यह हिमालयी क्षेत्र के ढलानों पर हिमनदों के पिघलने से होने वाले कटाव व जमाव से निर्मित होने वाले नरम, चिकने व मोटे मलबे को संदर्भित करता है। इन मलबों में बड़े बोल्डर होते हैं, जो मिट्टी व कंकड़ के मिश्रण से बने एक व्यवस्थित मैट्रिक्स में सेट होते हैं।

9. स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट

01-Mar-2023

पृथ्वी की क्रस्ट (लिथोस्फीयर) में ऐसे फ्रैक्चर (दरार) जिसमें रॉक मास (चट्टानी पिंड) एक-दूसरे के समानांतर टकराते हैं, स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट कहलाता है। इसमें भूमि के दो ब्लॉक एक फॉल्ट प्लेन के साथ लंबवत होने के बजाय क्षैतिज रूप से चलते हैं। स्ट्राइक-स्लिप फॉल्ट को भू-विज्ञान में ट्रांसकरंट फॉल्ट, रिंच फॉल्ट या लेटरल फॉल्ट भी कहा जाता है।

10. बॉम्बे रूट (Bombay Route)

23-Feb-2023

यह स्वचालित मार्ग से होने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिये उपयोग किया जाने वाला पद है। इसके अंतर्गत निवेशकों को सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होती हैं। हालाँकि, इन्हें भारतीय रिज़र्व बैंक के पास पंजीकरण कराना होता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR