पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।
प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें
10-Nov-2022
प्रतिकूल चयन सामन्यत: उस स्थिति को संदर्भित करता है जब लेन-देन में एक पक्ष के पास उत्पाद या सेवा की गुणवत्ता और वैधता के संबंध में अधिक या बेहतर जानकारी होती है जिससे एक पक्ष को लाभ होता है। यह बीमा और अचल संपत्ति सहित विभिन्न उद्योगों में लेन-देन को प्रभावित कर सकता है।
09-Nov-2022
K-शेप्ड रिकवरी से तात्पर्य मंदी आदि के बाद अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दरों, समय या परिमाण में आर्थिक रिकवरी होने से हैं। यह विभिन्न क्षेत्रों, उद्योगों तथा समूहों में एकसमान रिकवरी के सिद्धांत के विपरीत है। यह अर्थव्यवस्था या सामाजिक संरचना में व्यापक बदलाव प्रस्तुत करती है। कोविड-19 के पश्चात विश्व की विभिन्न अर्थव्यवस्थाएं इस चरण में हैं।
07-Nov-2022
वे फसलें जिनका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार नहीं किया जाता है।साथ ही, कृषि प्रशिक्षण तथा विस्तार के अनुसंधान के संबंध में इन पर कम ध्यान दिया जाता है। इसमें मुख्य रूप से मोटे अनाजों, जैसे- बाजरा, जौ, कसावा आदि को शामिल किया जाता है। सामान्यत: ये फसलें अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका में उत्पादित की जाती है जिनका स्थानीय आहार के रूप में उपयोग किया जाता है।
05-Nov-2022
इस दृष्टिकोण के अनुसार, सतत लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रौद्योगिकी व डाटा के लिये एक बड़ा तथा अप्रयुक्त अवसर विद्यमान है। यह दक्षता और उत्पादकता के संबंध में बड़े लाभों की प्राप्ति के लिये डिजिटलीकरण तथा सतत लक्ष्यों को पृथक करने के बजाय इनका संयोजन करती है।
04-Nov-2022
यह जी-20 देशों का सबसे बड़ा अंतर-धार्मिक समूह है। इसका उद्देश्य मानव समानता के मूल्य को बढ़ावा देकर, धार्मिक कट्टरवाद के साझा समाधान खोजने के लिये वैश्विक धार्मिक नेताओं के मध्य चर्चा को प्रोत्साहित करना है।
03-Nov-2022
समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण में यह किसी शहर, क्षेत्र या राष्ट्र के बाह्य भौगोलिक क्षेत्रों में मानव आबादी के बसावट को संदर्भित करता है। सामाजिक अर्थों में यह सामाजिक संबंधों और उनके स्थानिक प्रभावों के माध्यम से परिधियों के विकास का वर्णन करता है।
31-Oct-2022
कोई भी प्रजाति तभी फलती- फूलती है जब उसके पास एक बड़ा आवास क्षेत्र हो, लेकिन जब आवास योग्य भूमि अपर्याप्त हो तब प्रजातियाँ छोटे-छोटे क्षेत्रों में में बस जाने के कारण एक-दूसरे से दूर हो जाती हैं। जिससे इनकी विलुप्ति की संभावना बढ़ जाती है इसे ही एक्सटिंक्शन वोर्टेक्स कहते हैं।
27-Oct-2022
यह एक कानूनी ढाँचा है जो खाड़ी देशों में प्रवासी श्रमिकों और उनके नियोक्ताओं के मध्य संबंधों को परिभाषित करता है। इसे तीव्र आर्थिक विकास के दौर में सस्ते एवं सुलभ श्रम की आपूर्ति के लिये बनाया गया था।
26-Oct-2022
जब किसी व्यक्ति को किसी अन्य राज्य की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की आशंका होती है, तब वह ट्रांजिट या अग्रिम जमानत के लिये निकटतम सक्षम न्यायालय में आवेदन कर सकता है। यह जमानत गिरफ्तारी से अस्थायी सुरक्षा प्रदान करती है साथ ही उपयुक्त या अधिकार क्षेत्र वाले न्यायालय में जाने का समय भी देती है। हाल ही में एक सिविल सेवक को ट्रांजिट बेल दिये जाने के कारण यह पद चर्चा में है
25-Oct-2022
चाइना प्लस-वन रणनीति के तहत कंपनियां केवल चीन में निवेश करने से बचती हैं और अपने व्यवसायों को वैकल्पिक गंतव्यों के माध्यम से विविधता प्रदान करती हैं। कोविड-19 महामारी और चीन की शून्य-कोविड नीति से आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण यह पद चर्चा में है
Our support team will be happy to assist you!
call us