New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. पॉज़िटिव चेक्स (Positive checks)

14-Jan-2021

माल्थस द्वारा इस शब्द का प्रयोग जनसंख्या वृद्धि-दर की ऐसी रोकथाम के संबंध में किया गया है जो प्रकृति द्वारा मानव इच्छाओं की परवाह न करते हुए लगाई जाती हैं। इनके अंतर्गत अकाल, महामारियों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं शामिल किया जाता है।

2. कॅान्जुगेट टीका  (Conjugate Vaccines)

12-Jan-2021

यह रिकॉम्बिनेट टीके के समान ही है, किंतु यह अधिक प्रभावशाली होता है। इसका उपयोग मानव शरीर में संयुक्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (Joint immune responce)  उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। इस टीके का निर्माण करने में रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं के आवरण के टुकड़ों (Lipopolysaccharides) का उपयोग किया जाता है। ये टुकड़े रासायनिक रूप से वाहक प्रोटीन से जुड़ते हैं। इन दोनों के संयोजन का उपयोग टीके के रूप में किया जाता है।

वाहक प्रोटीन के बिना जीवाणुओं के टुकड़े स्वयं प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करने में सक्षम नहीं होते हैं। इस वैक्सीन का उपयोग बच्चों में न्यूमोकोकल जीवाणुओं का संक्रमण रोकने के लिये किया जाता है।

3. स्टरलाइज़ेशन (Sterilization)

11-Jan-2021

किसी देश के मौद्रिक प्राधिकरण द्वारा मुद्रा बाज़ार में बाह्य आघातों, जैसे विदेशी मुद्रा के अंतःप्रवाह में वृद्धि के विरुद्ध मुद्रा की पूर्ति को स्थाई रखने के लिये हस्तक्षेप किया जाता है। इसे ही 'स्टरलाइज़ेशन' कहते हैं।

4. सांकेतिक विनिमय दर (Nominal Exchange Rate)

09-Jan-2021

घरेलू मुद्रा की इकाइयों की वह संख्या, जो किसी एक इकाई विदेशी मुद्रा की प्राप्ति के लिये दी जाती है। वस्तुतः यह विदेशी मुद्रा की घरेलू मुद्रा में कीमत होती है।

5. मैनेज्ड फ्लोटिंग (Managed Floating)

08-Jan-2021

ऐसी व्यवस्था जिसमे केंद्रीय बैंक बाज़ार की शक्तियों के अनुरूप विनिमय दर के निर्धारण की अनुमति प्रदान करता है। हालाँकि, वह समय-समय पर विनिमय दर को प्रभावित करने के लिये हस्तक्षेप भी करता है।

6. तरलता संजाल (Liquidity trap)

07-Jan-2021

अर्थव्यवस्था में अत्यंत निम्न ब्याज दर की स्थिति, जब प्रत्येक आर्थिक एजेंट भविष्य में ब्याज दर बढ़ने की आशा करता है। परिणामस्वरूप बंधपत्रों की कीमत गिरने लगती है और पूँजी की क्षति होती है। ऐसी स्थिति में, प्रत्येक व्यक्ति अपने धन को नकद रूप में रखने लगता है।

7. आरक्षित कीमत/मूल्य (Reserved price)

06-Jan-2021

‘आरक्षित कीमत’ किसी वस्तु का वह न्यूनतम मूल्य है, जिससे कम पर उत्पादक एवं विक्रेता उस वस्तु के उत्पादन और आपूर्ति के लिये तैयार नहीं होते हैं।

8. इन्फोडेमिक ( Infodemic)

05-Jan-2021

सामान्य भाषा में, इसे ‘सूचनाओं की प्रचुरता’ कहा जा सकता है। ये सूचनाएँ ऑफलाइन या ऑनलाइन, दोनों माध्यमों में हो सकती हैं। इसके अंतर्गत, कुछ लोगों को वैयक्तिक या सामूहिक रूप से लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से, जानबूझकर ग़लत सूचनाएँ प्रसारित करके अव्यवस्था फैलाने का प्रयास किया जाता है।

9. सैंपो जेनरेशन (Sampo Generation)

04-Jan-2021

यह एक उभरती हुई सामाजिक परिघटना है, जिसमें युवा पीढ़ी सामाजिक दबाव और बढ़ती आर्थिक समस्याओं के कारण प्रेम संबंध, विवाह तथा संतानोत्पत्ति से बचती है। वस्तुतः यह सामाजिक परिघटना दक्षिण कोरिया के संदर्भ में प्रचलित हुई है।

सैंपो का शाब्दिक अर्थ है- प्रेम संबंध, विवाह तथा बच्चों का त्याग करना।

10. दूतावास (Embassy)

02-Jan-2021

दूतावास एक राजनयिक मिशन होता है, जो प्रायः दूसरे देशों के राजधानी-शहर में स्थित होता है। यह कॉन्सुलर सेवाओं सहित कई अन्य सेवाएँ प्रदान करता है। राजदूत एक राज्य प्रमुख (Head of state) का दूसरे देश में प्रतिनिधि होता, इसलिये यह 'वाणिज्य-दूत' (Consul) से भिन्न होता है। वस्तुतः किसी एक देश से अन्य देश में राजदूत एक ही होता है, जबकि कॉन्सुल एकाधिक हो सकते हैं।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR