New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. पीढ़ा देउला (Pida Deula)

28-Jan-2025

इसे 'चपटी सीट वाला मंदिर' भी कहा जाता है क्योंकि इसका शिखर सीढ़ीदार किंतु संकुचित पिरामिड जैसा होता है और अंत में इसके ऊपर 'आमलक' होता है। भुवनेश्वर का भास्करेश्वर मंदिर पीढ़ा देउला शैली का एकमात्र ज्ञात स्वतंत्र नमूना है।

2. ब्रेकीथेरेपी (Brachytherapy)

27-Jan-2025

यह एक प्रकार की रेडिएशन थेरेपी है। इसमें रेडियोधर्मी स्रोतों को ट्यूमर के बहुत निकट रखा जाता है, जिससे रेडिएशन की उच्च मात्रा ट्यूमर को नष्ट करती है। यह पद्धति उन कैंसर रोगियों के लिए लाभदायक है जिनका ट्यूमर को सर्जरी से हटाना मुश्किल होता है।

3. डिस्पोजेबल आय (Disposable Income)

25-Jan-2025

वह राशि, जो सभी करों व कटौतियों के बाद आय अर्जित करने वाले के पास बचती है। इसे डिस्पोज़ेबल व्यक्तिगत आय या खर्च योग्य आय भी माना जाता है। इसका उपयोग विश्लेषकों द्वारा उपभोक्ता खर्च, भुगतान क्षमता, भविष्य की संभावित बचत और किसी देश की अर्थव्यवस्था के समग्र स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए किया जाता है।

4. सकल स्थायी पूंजी निर्माण  Gross Fixed Capital Formation (GFCF)

24-Jan-2025

यह किसी देश की अर्थव्यवस्था में स्थाई परिसंपत्तियों; जैसे- मशीनरी, भवन, संयंत्र, उपकरण आदि में किए गए निवेश को दर्शाता है। यह निवेश किसी अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

5. फ्रीमियम मॉडल (Freemium Model)

23-Jan-2025

यह एक व्यापारिक रणनीति है, जिसमें एक कंपनी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करती है, जबकि उन्नत या विशेष सुविधाएं के लिए ग्राहकों से शुल्क लिया जाता है। इस मॉडल का उद्देश्य अधिक से अधिक उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करना और फिर उन्हें प्रीमियम सुविधाओं के लिए अपग्रेड करने के लिए प्रेरित करना है।

6. ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर (Green Infrastructure)

22-Jan-2025

ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर या हरित अवसंरचना से तात्पर्य वन क्षेत्रों एवं आर्द्रभूमि जैसे प्राकृतिक संसाधनों की बहाली से है, जो प्राकृतिक रिसाव और प्राकृतिक अपवाह में सहायता करके अतिरिक्त वर्षा जल के प्रबंधन में मदद करते हैं।

7. फ्रेट ऑन बोर्ड या फ़्री ऑन बोर्ड (FOB)

21-Jan-2025

यह इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) द्वारा प्रकाशित एक अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक कानूनी शब्द है। यह उस बिंदु को इंगित करता है, जिस पर भेजे गए माल (वस्तु) की लागत, जोखिम एवं दायित्व, विक्रेता से खरीददार की ओर स्थानांतरित हो जाते हैं।

8. नियोग एवं सोरोरेट (Niyoga and Sororate)

20-Jan-2025

वैदिक काल में नियोग प्रथा प्रचलित थी, जिसमें छोटे भाई या संबंधी द्वारा बड़े भाई की विधवा से विवाह किया जाता था। हालाँकि, बाद में गुप्त काल और उससे पहले के समय में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया। विवाह की सोरोरेट प्रथा में एक पुरुष अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद उसकी बहन से विवाह करता है।

9. शैडो फ्लीट (Shadow Fleet)

18-Jan-2025

शैडो फ्लीट उन जहाजों के समूह को संदर्भित करता है, जो भ्रामक या अवैध शिपिंग प्रथाओं में संलग्न होते हैं। इसमें नियत या निर्धारित वस्तुओं के स्थान पर (या उनके साथ) प्रतिबंधित वस्तुओं (या गुप्त वस्तुओं) का परिवहन किया जाता है। इसे 'डार्क फ्लीट' के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में रूस एवं यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में इसका उपयोग व्यापक रूप से किया जा रहा है।

10. फिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र (Phygital Ecosystem)

17-Jan-2025

यह भौतिक एवं डिजिटल दोनों तत्त्वों को एकीकृत करके एक संयुक्त प्रणाली बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली विधियाँ हैं, जो उपयोगकर्ताओं को दोनों प्रकार का अनुभव प्रदान करती हैं। फिजिटल शब्द भौतिक एवं डिजिटल शब्दों के योग से बना है। फिजिटल शब्द का प्रयोग वास्तविक एवं आभासी आयामों वाले हाइब्रिड स्थान का वर्णन करने के लिए किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे फिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित होते हैं।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR