New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. आफ्टर मी फोल्डर (After Me Folder)

04-Jan-2025

जब सेना में कोई भी अफसर या जवान भर्ती होता है तो उन्हें एडजुटेंट जनरल ब्रांच की तरफ से एक बुकलेट दिया जाता है, जिसे 'आफ्टर मी फोल्डर' कहा जाता है। इस फोल्डर में सेना के जवान या अफसर के शहीद होने के बाद उसे मिलने वाली राशि, पेंशन एवं बाकी सुविधाओं का परिवार के सदस्यों में वितरण के संबंध में उल्लेख किया जाता है।

2. ग्रीन जेंट्रीफिकेशन (Green Gentrification)

03-Jan-2025

ग्रीन जेंट्रीफिकेशन का तात्पर्य हरित स्थानों से संबंधित पर्यावरणीय नियोजन एजेंडे के कार्यान्वयन से शुरू होने वाली प्रक्रियाओं से है। इसमें पर्यावरण सुधार से जीवन की गुणवत्ता और संपत्ति के मूल्य में वृद्धि होती है जो वंचित निवासियों के बहिष्कार एवं विस्थापन का कारण बनती है तथा नए व धनी निवासियों को आकर्षित करती है।

3. क्रॉलिंग पेग (Crawling Peg)

02-Jan-2025

यह एक विनिमय दर प्रणाली है जिसमें एक मुद्रा दूसरी मुद्रा से बंधी होती है। हालाँकि, कुछ शर्तों के आधार पर एक सीमा या बैंड के भीतर उतार-चढ़ाव हो सकता है।

4. अडप्टिव डिफेंस (Adaptive Defence)

31-Dec-2024

'अडप्टिव डिफेंस' एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जिसमें किसी देश की सैन्य एवं रक्षा प्रणाली उभरते खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए निरंतर विकसित होती है। अडप्टिव डिफेंस में केवल जो हुआ है उसका जवाब देना नहीं है, बल्कि जो हो सकता है उसका पूर्वानुमान लगाना और उसके लिए सक्रिय रूप से तैयारी करना शामिल है।

5. सिविल डेथ (Civil Death)

30-Dec-2024

सिविल डेथ से तात्पर्य ऐसी स्थिति से है जब किसी व्यक्ति को किसी घोर अपराध (एक गंभीर अपराध जिसके लिए एक वर्ष या उससे अधिक कारावास की सजा हो सकती है) के लिए दोषी ठहराया जाता है और न केवल उसे कारावास की सजा दी जाती है, बल्कि वह समाज में नागरिकों को सामान्य रूप से दिए जाने वाले अधिकारों व विशेषाधिकारों को भी खो देता है।

6. खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation)

28-Dec-2024

यह मुद्रास्फीति ऐसी वस्तुओं एवं सेवाओं की खुदरा कीमतों में परिवर्तन को दर्शाती है, जिन्हें परिवार अपने दैनिक उपभोग के लिए खरीदते हैं। इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति के रूप में भी जाना जाता है।

7. प्लांट ब्लाइंडनेस (Plant blindness)

27-Dec-2024

किसी व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी में पौधों को देखने या अनुभव करने में असमर्थता को प्लांट ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है। इसमें पृथ्वी पर पौधों के महत्त्व को न समझना और उन्हें जानवरों से कमतर समझना भी शामिल है। इसकी वजह से लोगों की पौधों के प्रति संवेदनशीलता और उन्हें पहचानने की क्षमता खत्म हो रही है। पहली बार वर्ष 1998 में अमेरिका के वनस्पतिशास्त्री एलिजाबेथ शूसलर और जेम्स वांडरसी ने इस शब्द को गढ़ा था।

8. इक्ता प्रणाली

26-Dec-2024

इक्ता प्रणाली, दिल्ली सल्तनत में भूमि आवंटन और प्रशासन का एक तरीका था। इसे इल्तुतमिश ने शुरू किया था। इस प्रणाली के तहत, दिल्ली सल्तनत के क्षेत्रों को कई छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा गया था, जिन्हें इक्ता कहा जाता था। इनका प्रबंधन एक अधिकारी के हाथों सौंपा जाता था, जिसे इक्तेदार कहते थे। इक्तेदारों को क्षेत्रीय प्रशासन की जिम्मेदारी दी जाती थी, जैसे कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और कर वसूलना।

9. निर्जरा (Nirjara) 

25-Dec-2024

जैन दर्शन में निर्जरा का अर्थ है, आत्मा से जुड़े कर्मों का क्षय करना। जैन धर्म के अनुसार, आत्मा पर कर्म बंधन के कारण अशुद्धता आती है। इन कर्मों को नष्ट करने और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया को "निर्जरा" कहा जाता है।यह जैन धर्म में मोक्ष (मुक्ति) प्राप्त करने का एक मुख्य साधन है।

10. फौजदार

24-Dec-2024

मुगल काल में "फौजदार" एक प्रशासनिक और सैन्य पद था, जिसका कार्य क्षेत्रीय शासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। यह पद स्थानीय स्तर पर प्रशासन और सेना के संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।फौजदार एक निश्चित क्षेत्र (आमतौर पर सरकार या परगना) के कानून और व्यवस्था के प्रभारी होते थे। इन्हें कर वसूली में मदद करने और क्षेत्रीय अधिकारियों का समर्थन करने का कार्य सौंपा जाता था।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR