New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. मीर बख्शी (Mir Bakshi) 

23-Dec-2024

मीर बख्शी, मुग़ल साम्राज्य के समय एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद था। इसका मुख्य कार्य शाही सेना की देखभाल करना, उससे जुड़े प्रबंध करना और खुफिया जानकारी हासिल करना था। यह मनसबदारी प्रणाली के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता था। मीर बख्शी, सम्राट के बाद सबसे महत्वपूर्ण अधिकारियों में से एक होता था।

2. एनिमल स्पिरिट्स (Animal Spirits)

21-Dec-2024

इस शब्द का प्रयोग जॉन मेनार्ड कीन्स द्वारा व्यावसायियों और उपभोक्ताओं के बीच भावना का वर्णन करने के लिए किया गया है। इसके तहत यदि भावनाएँ उदास होंगी तो अर्थव्यवस्थाओं को मंदी से बाहर निकलने में कठिनाई होगी।

3. ड्रिप प्राइसिंग (Drip pricing)

20-Dec-2024

यह एक मूल्य निर्धारण तकनीक है, जिसमें कंपनियाँ किसी उत्पाद की लागत का केवल एक हिस्सा प्रदर्शित करती है तथा बाद में खरीद प्रक्रिया के दौरान पूरी राशि का खुलासा किया जाता है। ड्रिप मूल्य निर्धारण तुलनात्मक खरीदारी को जटिल बनाता है और उन विक्रेताओं को नुकसान पहुँचाता है ,जो अधिक पारदर्शी मूल्य निर्धारण संरचनाएँ प्रदान करते हैं।

4. जैवसंचय (Bioaccumulation)

19-Dec-2024

जैवसंचय वह प्रक्रिया है, जिसमें किसी जीव के शरीर में पर्यावरण से हानिकारक रसायनों या प्रदूषकों का धीरे-धीरे संचय (एकत्र होना) होता है। यह रसायन सामान्यतः खाद्य श्रृंखला, जल, या वातावरण के माध्यम से जीवों के शरीर में प्रवेश करते हैं और वहां लंबे समय तक बने रहते हैं।

5. शॉक मार्केटिंग (Shock Marketing)

18-Dec-2024

यह एक ऐसी मार्केटिंग रणनीति है, जिसमें लोगों का ध्यान खींचने और उन्हें प्रभावित करने के लिए चौंकाने वाली, असामान्य या विवादास्पद सामग्री का उपयोग किया जाता है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को भावनात्मक रूप से झकझोरना होता है ताकि वे ब्रांड, उत्पाद, या संदेश को लंबे समय तक याद रखें।

6. ब्लड मनी (Blood Money)

17-Dec-2024

यह एक वित्तीय मुआवज़ा है, जो इस्लामी कानून में गलती से हत्या, शारीरिक क्षति या संपत्ति क्षति के मामलों में पीड़ित या उसके उत्तराधिकारियों को दिया जाता है। यह किसास (समान प्रतिशोध अर्थात् 'आँख के बदले आँख' की सज़ा) के लिए एक वैकल्पिक सज़ा है। इसे दीया (Diyah) या दीयेह (Diyeh) नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में यह ईरान, पाकिस्तान, सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात की कानूनी व्यवस्था में शामिल है।

7. डॉक्सिंग (Doxing)

16-Dec-2024

किसी व्यक्ति के निजी विवरण को डिजिटल रूप से सार्वजनिक करने की अवैध प्रक्रिया को डॉक्सिंग कहा जाता है। डॉक्सर्स प्रायः लोगों के घर के पते, फोन नंबर, निजी ई-मेल आईडी, चिकित्सा स्थिति, सरकारी दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा नंबर, निवास स्थान, बीमा जानकारी, निजी रोजगार विवरण आदि जैसे अत्यधिक व्यक्तिगत डाटा को सार्वजनिक करते हैं। ऐसी जानकारी आमतौर पर हैकिंग या चोरी जैसे अवैध तरीकों से प्राप्त की जाती है।

8. टेराफोर्मिंग (Terraforming)

14-Dec-2024

यह एक काल्पनिक प्रक्रिया है जिसमें किसी ग्रह, चंद्रमा या अन्य खगोलीय पिंड को संशोधित करके उसे पृथ्वी जैसा बनाने का प्रयास किया जाता है। इसमें पृथ्वी के समान वातावरण बनाना के लिए ग्रह के वायुमंडल, तापमान और सतह की स्थितियों में बदलाव किया जाता है। इसका लक्ष्य मनुष्यों और अन्य जीवों के लिए उसे रहने योग्य बनाना है।

9. जेंडर डिस्फोरिया (Gender Dysphoria)

13-Dec-2024

जेंडर डिस्फोरिया एक ऐसा शब्द है, जो किसी व्यक्ति के जैविक लिंग और उसकी लिंग पहचान (जिस लिंग को वह धारण करना चाहता है) के बीच भिन्नता के कारण होने वाली बेचैनी या असंतोष की भावना को दर्शाता है। असंतोष की यह भावना इतनी तीव्र हो सकती है कि अवसाद व चिंता का कारण बन सकती है और दैनिक जीवन पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है।

10. ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ  Blue Screen of Death (BSOD)

11-Dec-2024

यह एक माइक्रोसॉफ्ट विंडोज एवं ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रदर्शित एक नीले रंग की एरर स्क्रीन है। इसे 'स्टॉप एरर' के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह चेतावनी तब जारी की जाती है जब कोई गंभीर समस्या विंडोज को रीबूट करने के लिए मजबूर करती है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR