New
New
UP RO/ARO Course (Pre + Mains). View Details
NCERT online Batch. View Details
Prelims Target Batch 2024. View Details

IMPORTANT TERMINOLOGY

  • Home
  • IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. बुर्जुआ (Bourgeoisie)

16-Jan-2025

यह एक मार्क्सवादी शब्द है, जिसका उपयोग नकारात्मक रूप से पूंजीपतियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। मार्क्सवादी दृष्टिकोण के अनुसार बुर्जुआ वर्ग अर्थात् जिनके पास उत्पादन के साधन हैं, वे श्रम बेचने वाले सर्वहारा वर्ग का शोषण करते हैं।

2. जूफार्माकोग्नॉसी (Zoopharmacognosy)

15-Jan-2025

यह विभिन्न प्रकार के जानवरों की स्व-औषधि व्यवहार का बहु-विषयक अध्ययन है, जिसके द्वारा जानवर स्वयं की व्याधियों एवं बीमारियों के नियंत्रण व उपचार के लिए प्राकृतिक यौगिकों; जैसे- मृदा, कीट तथा पौधों का उपयोग करके स्वयं की चिकित्सा करते हैं।

3. कॉमन्स (Commons)

14-Jan-2025

इस शब्द का उपयोग उन संसाधनों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है, जो किसी व्यक्ति या समूह या सरकार के स्वामित्व में नहीं होते हैं बल्कि पूरे समुदाय के होते हैं और उनके द्वारा साझा किए जाते हैं। ये साझी संपत्ति होते हैं, जैसे पर्यावरण, आसमान, अंतरिक्ष आदि।

4. राजकोषीय फायरपॉवर (Fiscal Firepower)

13-Jan-2025

यह एक आर्थिक शब्द है, जो सरकार की अपनी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने की क्षमता को दर्शाता है। यह क्षमता सरकार के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, कर लगाने की शक्ति और सार्वजनिक व्यय को नियंत्रित करने पर निर्भर करती है। इसका का उपयोग आर्थिक मंदी के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने और तेजी के दौरान इसे नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

5. क्रायोप्रिज़र्वेशन (Cryopreservation)

11-Jan-2025

यह जीवित कोशिकाओं एवं ऊतकों को अत्यंत निम्न तापमान पर संरक्षित करने की तकनीक को संदर्भित करता है, जिससे उनका दीर्घकालिक भंडारण व व्यवहार्यता सुनिश्चित की जा सके। इस प्रक्रिया में आमतौर पर तरल नाइट्रोजन जैसे क्रायोजेनिक पदार्थों का उपयोग किया जाता है।

6. साहम नियम (Sahm Rule)

10-Jan-2025

यह नियम बेरोजगारी दर में एक विशिष्ट बदलाव को मंदी का संकेत मानता है। इसके अनुसार जब तीन महीने की बेरोजगारी दर का औसत पिछले 12 महीनों के दौरान अपने सबसे निचले स्तर से 0.5% अंक या उससे अधिक हो जाता है, तो यह संकेत होता है कि अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ रही है। इस नियम को अमेरिकी अर्थशास्त्री क्लाउडिया साहम ने प्रस्तुत किया था।

7. पाइरोम (Pyrome)

09-Jan-2025

पाइरोम शब्द पाइरो (आग) और बायोम (पारिस्थितिक क्षेत्र) का मिश्रण है। यह एक अवधारणा है जो उन क्षेत्रों को परिभाषित करती है जहाँ आग का स्वरूप (जंगल की आग) समान पर्यावरणीय, मानवीय, और जलवायु कारकों से प्रभावित होता है। यह दृष्टिकोण जंगल की आग के प्रतिरूप, उसके कारणों और उसके प्रभावों को समझने में मदद करता है।

8. एयर गैप (Air Gap)

08-Jan-2025

एयर गैप शब्द एक सुरक्षा उपाय को संदर्भित करता है जिसमें किसी कंप्यूटर या नेटवर्क को इंटरनेट सहित अन्य नेटवर्क से भौतिक रूप से अलग करना शामिल है। इसका उद्देश्य साइबर हमलों और हैकिंग से बचाव करना है। एयर गैप से जुड़े कंप्यूटर और प्रणालियाँ पूरी तरह से इंटरनेट और अन्य बाहरी नेटवर्क से कटे होते हैं।

9. रॉक गार्डनिंग (Rock Gardening)

07-Jan-2025

इसे लिथिक मल्चिंग भी कहते हैं, जो कि एक कृषि तकनीक है। इसमें मृदा को पत्थरों या बजरी की परत से ढंकना शामिल है। यह विधि नमी को संरक्षित करने, मृदा कटाव को कम करने और खरपतवार की वृद्धि को रोकने में मदद करती है। यह मृदा के तापमान को भी नियंत्रित करती है और सूक्ष्मजीव गतिविधि में सुधार करके मृदा की उर्वरता को बढ़ा सकती है। लिथिक मल्विंग का उपयोग प्रायः शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में किया जाता है जहाँ जल संरक्षण महत्त्वपूर्ण है।

10. बायोफिल्म (Biofilm)

06-Jan-2025

बायोफिल्म को सूक्ष्मजीवों के एक समुदाय के रूप में परिभाषित किया जाता है, जो एक स्व-निर्मित बहुलक मैट्रिक्स द्वारा एक निष्क्रिय या जीवित सतह से जुड़ा होता है या सतह से जुड़े सूक्ष्मजीव कोशिकाओं के एक समूह के रूप में परिभाषित किया जाता है और मुख्य रूप से पॉलीसैकेराइड सामग्री के मैट्रिक्स में संलग्न होता है।



« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any questions?

Our support team will be happy to assist you!

call us

+91-9555 124 124
OR